9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में आईपीएस अधिकारी पहुंचे कारखाने में, न्यू ट्रांसफार्मर ब्लॉक का किया...

बीएचईएल में आईपीएस अधिकारी पहुंचे कारखाने में, न्यू ट्रांसफार्मर ब्लॉक का किया मुआयना

Published on

– मामला कारखाने की सुरक्षा से जुड़ा है

भोपाल

बीएचईएल में बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी ने बीएचईएल कारखाना के न्यू-ट्रांसफार्मर ब्लॉक तथा कारखाने के अन्य विभागों का निरीक्षण कर मुआयना किया। इससे पूर्व बीएचईएल में सीआईएसएफ के कमाण्डेण्ट हरीश कुमार साहू तथा महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा ने अधिकारियों से मुलाकात की। श्री साहू ने सीआईएसएफ के विभिन्न अंगों सहित यहां के तमाम सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी ।

साथ ही श्री चन्द्रा ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि बीएचईएल भोपाल के विभिन्न उत्पादों तथा देश के औद्योगिक विकास में बीएचईएल, भोपाल के योगदान पर भी जानकारी दी और कारखाने के अंदर किए गए विभिन्न सुरक्षा व्यवस्था के विषय में भी बताया। श्री पी के केशरावानी, अपर महाप्रबंधक ,हीरालाल भारानी, अपर महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बीएचईएल, भोपाल के उत्पादों, उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा के विभिन्न उपायों पर जानकारी साझा की ।

इसके उपरांत परितोष कुमार दलेई, प्रबंधक ने बीएचईएल, भोपाल में बॉयोमेट्रिेक एक्सेस सिस्टम तथा सीसी टीवी सर्विलेंस के बारे में सभी को जानकारी दी । इस अवसर पर विनोदानन्द झा, अपर महाप्रबंधक, आरिफ अहमद सिद्धीकी, अपर महाप्रबंधक एवं श्रीमती सुरेखा बन्छोर, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं दीपक कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सहित बीएचईएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...