9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के अफसर जयप्रकाश संभालेंगे डायरेक्टर फायनेंस का काम

बीएचईएल के अफसर जयप्रकाश संभालेंगे डायरेक्टर फायनेंस का काम

Published on

– डायरेक्टर एचआर के लिए ठाकुुर को हरी झंडी

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड भेल के डायरेक्टर ई, आरएंडडी जयप्रकाश श्रीवास्तव अब डायरेक्टर फायनेंस का अतिरिक्त कार्य संभालेंगे। यह आदेश बुधवार को केंद्र सरकार ने जारी कर दिये हैं। गौरतलब है कि इस पद पर सुबोध गुप्ता 17 अप्रैल 2023 की अवधि तक विराजमान थे। उनका कार्यकाल 5 साल का था जो 17 अप्रैल को पूरा हो गया। लेकिन उनकी भेल की सेवा की अवधि इसके बाद सरकार ने एक आदेश जारी किया कि वह आगामी आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्हें सरकार ने एक्सटेंशन नहीं दिया। उनकी नौकरी की समयसीमा के बीच उन्हें किस पद पर बिठाया जाएगा इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं हो सकी है।

हां, ये अटकलें जरूर लगाई जा रही है कि उनके डायरेक्टर पद की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें जीएम फायनेंस बनाया जा सकता है। वह इस सेवा को स्वीकार करते हैं या नहीं यह अलग बात है। दूसरी ओर इंडियन रेलवे के चीफ पर्सनल आफिसर केके ठाकुर का चयन नवंबर 2022 बीएचईएल के डायरेक्टर मानव संसाधन पद के लिए किया गया। बुधवार को भारत सरकार के अंडर सेके्रट्री ने आदेश जारी कर उन्हें इस पद के लिए हरी झंडी दे दी है। अब वह डायरेक्टर पॉवर के साथ मानव संसाधन विभाग का काम संभाल रहे एक अधिकारी से कार्यभार ग्रहण करेंगे। श्री ठाकुर इस पद पर वर्ष 2033 तक पारी खेलेंगे। खबर यह भी है कि श्री गुप्ता भेल की सेवाओं को अलविदा कहेंगे। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र भी जारी किया है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...