13.6 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली: चीफ सेक्रेटरी को बदलने की तैयारी, CM केजरीवाल ने केंद्र से...

दिल्ली: चीफ सेक्रेटरी को बदलने की तैयारी, CM केजरीवाल ने केंद्र से मांगी सहमति

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में चीफ सेक्रेटरी बदलने की तैयारी चल रही है. जल्द ही पीके गुप्ता दिल्ली के नए CS बन सकते हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना के जरिए केंद्र से सहमति मांगी है. इसमें दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी के लिए पीके गुप्ता के नाम की सिफारिश की गई है. बता दें कि पीके गुप्ता 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं.

बता दें कि वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. नरेश कुमार 1987 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अधिकारी हैं. नरेश कुमार इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव थे.

BJP अध्यक्ष सचदेवा का आया बयान
केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अधिकारियों का परिवर्तन सामान्य बात है. लेकिन सर्वोच्च न्यायालय से नये अधिकार मिलने के बाद केजरीवाल सरकार इसका दुरुपयोग कर अरविंद केजरीवाल सरकार के राजमहल बंगला घोटाले, शराब घोटाले की जांच से जुड़े अधिकारियों को हटा रही है. यह निंदनीय है.

भ्रष्टाचार की जांच को रोकना है मकसद
चाहें मुख्य सचिव नरेश कुमार को हटाना हो या दलित समाज से आने वाले अधिकारी आशीष मोर एवं गिन्नी सिंह को हटाना. सभी पूर्वाग्रह में लिये गये निर्णय हैं. इन ट्रांसफर्स का मकसद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की जांच को रोकना है.

Latest articles

सियान गुड़ी’ बुजुर्गों के जीवन में एक नई रोशनी बिखेर रही : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ...

निवाई के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा से मिले विधायक रामसहाय वर्मा

जयपुर। निवाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामसहाय वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

ग्राम रथ समापन समारोह: योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंची सरकार : सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार 'ग्राम विकास चौपाल' और...

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब के सीएम पर गंभीर आरोप, भगवंत मान को बताया ‘आईएसआई एजेंट’

चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब केंद्रीय रेल राज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...