16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह को लड़कियों में है दिलचस्पी? लेस्बियन होने...

‘कुंडली भाग्य’ फेम अंजुम फकीह को लड़कियों में है दिलचस्पी? लेस्बियन होने की बात पर तोड़ी चुप्पी

Published on

टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के लिए साउथ अफ्रीका में हैं और वहां खूब मस्ती कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने बारे में सुनी एक अफवाह के बारे में वहीं से बात की है। एक डिजिटल पोर्टल से बात करते हुए अंजुम ने शेयर किया कि उन्होंने लोगों को यह कहते हुए सुना कि वह महिलाओं में दिलचस्पी रखती हैं। वीडियो में अंजुम कहती हैं, ‘लोगों को लगता है कि मुझे औरतों में दिलचस्पी है। मुझे सुनकर अच्छा लगा। लेकिन मैं वैसी नहीं हूं। बस इसे साफ़ करना चाहती हूं। कुंडली भाग्य से अंजुम और उनकी ऑन-स्क्रीन बहन श्रद्धा आर्या की कुछ तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं। इसी के बाद से उनसे इस तरह के सवाल पूछे जाने लगे।

पहले की एक तस्वीर में श्रद्धा का हाथ Anjum Fakih के ब्रेस्ट पर रखा हुआ है। उसके बाद ही ये अफवाहें उड़ी थीं कि अंजुम लेस्बियन हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वो लेस्बियन हैं, अंजुम ने कहा, ‘मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स के बहुत करीब हूं। कभी-कभी मैं उनके गालों की जगह उनके होठों पर एक किस देती हूं। वह मेरा व्यक्तित्व है। और लोग सोचते हैं कि मुझे लड़कियां पसंद हैं। ऐसा कुछ नहीं है। मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स से बहुत प्यार करती हूं।’ अंजुम ने ये भी कहा कि उनका कभी किसी लड़की से संबंध नहीं रहा है।

अंजुम पर उठ रहे सवाल
अंजुम को आखिरी बार शो ‘कुंडली भाग्य’ में सृष्टि की भूमिका में देखा गया था। फिलहाल वह ‘खतरें के खिलाड़ी 13’ के लिए कई कंटेस्टेंट्स के साथ वहां टास्क कर रही हैं और सभी के साथ एक शानदार समय बिता रही हैं। अंजुम ने परिवार के समर्थन की कमी के कारण जीवन में बहुत संघर्षों का सामना किया था, वो एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने परिवार का समर्थन पाने के बारे में ईटाइम्स से बात की थी।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...