15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedआयुष्मान खुराना ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, अंतिम संस्कार में...

आयुष्मान खुराना ने दिया पिता की अर्थी को कंधा, अंतिम संस्कार में भावुक हुआ परिवार

Published on

आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना का निधन हो गया है. पिछले 2 दिनों से पी खुराना पंजाब के मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थे.हार्ट की बीमारी के चलते अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. अंतिम संस्कार में आयुष्मान और उनके भाई अपारशक्ति खुराना पिता को कंधा देते नजर आए. बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना का अंतिम संस्कार हो चुका है. क्रिमेशन ग्राउंड से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें आयुष्मान अपने पिता को कंधा देते नजर आ रहे हैं. खुराना परिवार के लिए यह बेहद ही दुख की घड़ी है.

बता दें कि पी खुराना पेशे से जाने-माने ज्योतिषी थे. अपने पिता के कहने पर ही आयुष्मान ने अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री में बनाना तय किया था. इसके लिए आयुष्मान ने अपने नाम की स्पेलिंग तक चेंज की थी जो उनके पिता ने ही उनसे यह करने को कहा था. पी खुराना ने चंडीगढ़ में दम तोड़ा. उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मणिमाजरा शमशान घाट में हुआ. हार्ट की बीमारी के चलते अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

एक्टर के स्पोक्सपर्सन ने खबर की पुष्ट‍ि करते हुए कहा था कि बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना के पिता, ज्योतिषाचार्य पी खुराना का आज सुबह साढ़े 10 बजे मोहाली में निधन हो गया. वो काफी समय से एक लाइलाज बीमारी से पीड़ित थे. पर्सनल लॉस के इस समय में हम आपकी दुआओं और परिवार को मिलने वाले सपोर्ट के आभारी हैं.’बता दें कि आयुष्मान अपने पिता के बेहद करीब थे. उनका और पी खुराना का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग था. हर गर्मियों और सर्दियों की छुट्टी में आयुष्मान चंडीगढ़ जाते थे. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे.

एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने पिता के बारे में बात करतें हुो कहा था कि उनके बचपन में पिता काफी सख्त थे. उन्हें पिता से काफी मार भी पड़ा करती थी. उन्होंने कहा था कि बचपन में जिसने मां बाप के थप्पड़ ना खाए हों, चप्पल ना खाई हो, तो उसकी अपब्रिंगिंग हो ही नहीं सकती.यह समय अभी खुराना परिवार के लिए बहुत मुश्किल है. आयुष्मान इस समय अपनी मां को संभाल रहे हैं. जल्द ही मुंबई वापसी करके एक्टर काम में जुटेंगे.

 

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...