15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedअनुराग कश्यप की बेटी ने की सगाई, रिंग फ्लॉन्ट कर आलिया कश्यप...

अनुराग कश्यप की बेटी ने की सगाई, रिंग फ्लॉन्ट कर आलिया कश्यप ने बॉयफ्रेंड को किया लिप किस

Published on

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी और यूट्यूबर आलिया कश्यप एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं। क्योंकि उनकी सगाई हो गई। उन्होंने अपन लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ रोमांटिक फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस न्यूज के बाद उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। सभी उनको इस नए चैप्टर के लिए बधाई दे रहे हैं। आलिया ने इन तस्वीरों के साथ एक लंबा पोस्ट भी लिखा है, उसमें क्या कहा है, आइए बताते हैं।

दरअसल, आलिया कश्यप ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ सगाई की फोटोज इंडोनेशिया के बाली से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। एक फोटो में वह अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट कर रही हैं, तो दूसरी तस्वीर में वह लिपलॉक करती दिखाई दे रही हैं। अब ये दोनों ही इंटरनेट पर वायरल हो गईं जिसके बाद फैन्स और करीबियों ने उनको बधाई देनी शुरू कर दी। इसके बाद आलिया कश्यप ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा और अपनी फीलिंग्स को बयां किया।

आलिया कश्यप ने की सगाई
आलिया ने इन दोनों फोटोज के साथ लिखा, ‘फाइनली ये हुआ। मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरे पार्टनर, मेरे सोलमेट और अब मेरे मंगेतर। आप मेरे जीवन का प्यार हो। थैंकयू मुझे ये एहसास कराने के लिए कि सच्चा प्यार क्या होता है। तुमको हां कहना मेरे लिए अब तक की सबसे आसान चीज रही है। मैं अब अपनी बाकी की जिंदगी तुम्हारे साथ बिताने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। माय लव। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती हूं मेरे मंगेतर। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैं तुमको इस नाम से बुला सकती हूं।’

आलिया को मिली पापा से बधाई
अब इस पोस्ट के बाद पापा अनुराग कश्यप ने बेटी आलिया को बधाई दी। साथ ही रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। मुनव्वर फारूकी की गर्लफ्रेंड नाजिला ने भी कमेंट सेक्शन में बधाई दी। सनी लियोनी ने भी शॉकिंग रिएक्शन के साथ खुशी जाहिर की। शनाया कपूर, जान्हवी कपूर, अदिति भाटिया, राधिका सेठ, कुब्रा सेठ समेत अन्य ने भी आलिया कश्यप के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...