11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यशाहरुख के सामने दर्ज हुए हुए थे आर्यन के बयान, फिर NCB...

शाहरुख के सामने दर्ज हुए हुए थे आर्यन के बयान, फिर NCB की चार्जशीट में क्यों नहीं? उठे सवाल

Published on

मुंबई/नई दिल्ली,

फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को 2021 में जब ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया तो उसके बाद कई बार उनके बयान भी दर्ज किए गए. तब बाम्‍बे हाई कोर्ट ने आर्यन को जमानत देते हुए हर शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश होने के निर्देश दिए थे. इसके बाद आर्यन ने एनसीबी के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे.

बयान कही दर्ज नहीं
नवी मुंबई में आर्यन खान का स्टेटमेंट एनसीबी अधिकारी संजय सिंह द्वारा लिया गया था, लेकिन इसके लिए उन्हें कोई समन नहीं भेजा गया था. उस वक्त पूजा ददलानी और शाहरुख खान भी वहां मौजूद थे. लेकिन हैरत की बात यह है कि जो स्टेटमेंट दर्ज हुआ उसका ना तो चार्जशीट में जिक्र है और ना ही कहीं रिकॉर्ड है. अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर स्टेटमेंट की कॉपी अटैच ही नहीं की गई तो स्टेटमेंट क्यों लिया गया.

संजय सिंह की सफाई
वहीं इसे लेकर एनसीबी के डीडीजी संजय सिंह ने कहा, ‘आईओ ने आर्यन खान को समन जारी कर बयान दर्ज कराया था. यह बयान शिकायत (चार्जशीट) का हिस्सा है. शाहरुख और पूजा वहां थे या नहीं, यह मेरी जानकारी में नहीं है, लेकिन उनसे कोई बातचीत नहीं हुई. आर्यन का बयान दर्ज किया गया.’

तब हाईकोर्ट ने ड्रग्स केस में फंसे आर्यन को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी. 2 अक्टूबर, 2021 को उन्हें को एनसीबी ने क्रूज से हिरासत में लिया था, 28 दिन बाद उनकी घर वापसी हुई. हालांकि बाद में आर्यन के खिलाफ कोई भी सबूत न मिलने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी.

समीर वानखेड़े बुरे फंसे
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर रह चुके समीर वानखेड़े उस वक्त खूब चर्चाओं में बने रहे, जब उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. अब आर्यन खान केस में सच्चाई सामने आई तो उसी समीर वानखेड़े पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. हालांकि इस बीच दिल्ली HC के सामने CBI ने कहा है कि वानखेड़े की 22 मई तक गिरफ्तारी नहीं होगी. सीबीआई का इल्जाम है कि समीर वानखेड़े ने शाहरुख को बेटे को इस मामले से निकालने के नाम पर 25 करोड़ रुपये की मांग की थी. आइए आपको बताते हैं कि इस पूरे मामले में समीर वानखेड़े कब, कहां और कैसे फंसते गए.

 

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...