11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized2000 रुपये के नोट की विदाई से छोटे दुकानदार खुश, बड़े कारोबारियों...

2000 रुपये के नोट की विदाई से छोटे दुकानदार खुश, बड़े कारोबारियों की आफत

Published on

नई दिल्ली

सरकार ने जब आठ नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी तो उससे ट्रेडर्स और आम लोगों में अफरातफरी फैल गई थी। लेकिन इस बार 2000 रुपये का नोट वापस लेने की घोषणा से मिलाजुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। बड़े ट्रेडर्स परेशान हैं क्योंकि उनके पास ज्यादातर 2000 रुपये के ही नोट हैं। लेकिन छोटे कारोबारी और रिटेलर खुश हैं। उन्हें लग रहा है कि आरबीआई के इस फैसले से उनके बिजनस में बूम आ सकता है। छोटे कारोबारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का कहना है कि 2000 रुपये का नोट वापस लेने के आरबीआई के फैसले से छोटे दुकानदारों और रिटेलर्स पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन उन लोगों पर जरूर असर होगा जिनके पास भारी मात्रा में कैश है।

बिजनस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिटलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा कि 2016 की नोटबंदी के उलट ज्यादातर दुकानदार 2000 रुपये का नोट ले रहे हैं। इसकी वजह यह है कि आरबीआई ने साफ कहा है कि 2000 रुपये का नोट 30 सितंबर तक वैध रहेगा। इसलिए अगर कोई ग्राहक 2000 रुपये के नोट से खरीदारी कर रहा है तो दुकानदारों को उसे लेने में कोई दिक्कत नहीं है। कुछ मामलों में दुकानदार 2000 रुपये के नोट का छुट्टा देने से इन्कार कर रहे हैं। दिल्ली के खान मार्केट एसोसिएशन के प्रेजिडेंट संजीव मेहरा ने कहा कि जिन लोगों के पास 2000 रुपये का नोट है, वे इससे खरीदारी करेंगे। ऐसी स्थिति में बिजनस में कुछ बूम देखने को मिल सकता है।

नोटबंदी और नोट वापसी में फर्क
राजगोपालन ने कहा कि पिछले कुछ साल में कैश ट्रांजैक्शंस में कमी आई है लेकिन रिटेलर्स को टोटल टर्नओवर में 25 से 40 फीसदी हिस्सा कैश का है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका बिजनस किस तरह का है। सीएआईटी का कहना है कि 2000 रुपये का नोट वापस लिए जाने से देश में डिजिटल एडॉप्शन बढ़ेगा। संगठन ने एक बयान में कहा कि यह लोगों को रोजमर्रा की खरीदारी में डिजिटल पेमेंट्स के लिए प्रोत्साहित करेगा। 2016 की नोटबंदी में 500 और 1000 रुपये के नोट रातोंरात इनवैलिड हो गए थे। लेकिन इस बार 2000 रुपये के नोट को इनवैलिड नहीं किया गया है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...