11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedउतर गया हिंडनबर्ग रिसर्च का भूत! रॉकेट बने अडानी ग्रुप के शेयर,...

उतर गया हिंडनबर्ग रिसर्च का भूत! रॉकेट बने अडानी ग्रुप के शेयर, गौतम अडानी ने सबको पीछे छोड़ा

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप (Adani Group) के सभी शेयरों में आज काफी तेजी देखी जा रही है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में 17 फीसदी से अधिक तेजी आई है। इसी तरह अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयरों में 10 फीसदी उछाल आई है। ग्रुप की बाकी आठ लिस्टेड कंपनियों में कम से कम पांच फीसदी तेजी आई है। इनमें अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अंबूजा सीमेंट्स (Adani Cements), एसीसी (ACC), अडानी पावर (Adani Power), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एनडीटीवी (NDTV) शामिल हैं। इस तेजी के साथ ही अडानी ग्रुप का मार्केट कैप एक बार फिर 10 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। अडानी-हिंडनबर्ग रिसर्च मामले के लिए गठित सुप्रीम कोर्ट की समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में यह दिख रही है।

24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। एक महीने से अधिक समय तक आई इस गिरावट के कारण अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये घट गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शेयरों की कीमतों में हेराफेरी के आरोपों की जांच में मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के स्तर पर असफलता का निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है।

अडानी की रेकॉर्ड कमाई
सोमवार को अडानी ग्रुप के शेयरों की काफी मांग रही। WealthMills Securities के क्रांति बाथिनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट ने इनवेस्टर्स को कॉन्फिडेंस दिया है। दूसरी ओर ग्रुप अपने नॉन-कोर एसेट्स को मॉनिटाइज करने की योजना बना रहा है और इसके लिए इनवेस्टर्स के साथ मीटिंग कर रहा है। इन सब कारणों से निवेशकों को भरोसा बढ़ा है। यही कारण है कि अडानी ग्रुप के शेयरों में सोमवार को भारी तेजी देखने को मिली। इस तेजी से ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी भारी उछाल आई। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलिनेयर्स लिस्ट के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ में आज 4.4 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 50.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 24वें स्थान पर हैं।

सोमवार को कमाई के मामले में अडानी ने दुनिया के बाकी अमीरों को पीछे छोड़ दिया। दुनिया के सबसे बड़े रईस फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) की नेटवर्थ में 1.9 अरब डॉलर, झोंग शैनशैन की नेटवर्थ में 1.2 अरब डॉलर की तेजी आई। इतना ही नहीं अडानी के बड़े भाई विनोद शांतिलाल अडानी की नेटवर्थ में भी आज 1.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी 87.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 14वें स्थान पर है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...