11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedकाम की बात: अगर इस खाते में जमा किए 2000 के ज्यादा...

काम की बात: अगर इस खाते में जमा किए 2000 के ज्यादा नोट तो फं​स सकते हैं आप!

Published on

नई दिल्ली

आपके नाम से या आपके परिवार वालों के नाम पर कोई जन-धन खाता खुला है तो सतर्क हो जाइए। यदि ऐसे खाते में बड़े पैमाने पर 2,000 रुपये का नोट जमा होता है तो आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच के जद में आ सकते हैं। विभाग को अंदेशा है कि 2,000 रुपये के नोट में ब्लैकमनी रखने वाले किसी जन धन खाताधारक का उपयोग कर अपना नोट बदलवा सकते हैं। इसलिए इस तरह के खाते की स्क्रूटिनी की तैयारी है।

खाते में संदिग्ध होगा लेनदेन तो बैंक करेगा रिपोर्ट
एक सरकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि आयकर विभाग से उनके पास निर्देश आते ही रहते हैं। जन धन खाते पर तो इसलिए खास नजर रहती है। किसी जन धन खाते में यदि “संदिग्ध” लेनदेन होता है उसकी रिपोर्टिंग होती है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी यूज किया जा जाएगा। उन्हें लगता है कि ब्लैकमनी रखने वाले अपने 2,000 रुपये के नोट को बदलने के लिए कुछ इसी तरह की जुगत भिड़ा सकते हैं।

ईमानदार लोगों को तंग नहीं किया जाएगा
इनकम टैक्स डिपार्टेंट के अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी के घर 2,000 रुपये के कुछ नोट पड़े होंगे और उसे वह जमा कराने किसी बैंक के ब्रांच में आते हैं तो उनसे कोई पूछताछ नहीं होगी। लेकिन यदि कोई गरीब या सामान्य तबके का आदमी बड़ी संख्या में 2,000 रुपये के नोट जमा करता है तो वैसे व्यक्ति से तो पूछताछ हो सकती है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए बैंक, कर अधिकारी और कुछ अन्य एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं।

अभियान चला कर खोला गया था जन धन खाता
इस समय गरीब तबके के अधिकतर लोगों के पास जन धन खाता है। दरअसल, समाज में हाशिये पर जीवन बिता रहे लोगों को भी बैंक के नेटवर्क से जोड़ने या फाइनेंशियल इंक्लूजन करने के लिए कई साल पहले जन धन खाता खोलने का अभियान चला था। इस समय देश के अधिकतर गरीब परिवार के पास कम से कम एक जन धन खाता जरूर है। कुछ मामलों में देखा गया है कि इस तरह के खाताधारकों के खाते का कुछ स्वार्थी तत्व दुरुपयोग भी करते हैं। ऐसे ही संदिग्ध खातों पर आयकर विभाग की नजर है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...