11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedबागेश्वर धाम वाले बाबा पर बन रही फिल्म, 'द बागेश्वर सरकार' में...

बागेश्वर धाम वाले बाबा पर बन रही फिल्म, ‘द बागेश्वर सरकार’ में दिखेगी धीरेंद्र शास्त्री की कहानी

Published on

इन दिनों बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ। जहां कहीं भी उनका दरबार लग रहा है, लाखों की संख्या में लोग उनका प्रवचन सुनने पहुंच रहे हैं। जहां कई लोग उन्हें चमत्कारी और दिव्य पुरुष मान रहे हैं तो कुछ उनके ज्ञान पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। इस समय धीरेंद्र शास्त्री हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं को सचेत कर रहे हैं। इनके मार्गदर्शन से प्रभावित होकर धर्मांतरित हो चुके कई लोगों ने हिन्दू धर्म में दोबारा वापसी भी की है। अब बागेश्वर बालाजी सरकार की जिंदगी पर एक फिल्म बनाई जा रही है।

नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट हब द्वारा बनाई जाने वाली इस फिल्म का नाम The Bageshwar Sarkar है, जिसे विनोद तिवारी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी बनाया जाएगा। डायरेक्टर विनोद तिवारी ने ‘द बागेश्वर सरकार’ बनाने के पीछे अपना उद्देश्य बताया कि दुनिया भर में बागेश्वर सरकार की महिमा और उनके अनुयाइयों का प्रेम देखकर फिल्म बनाने का फैसला लिया गया है।

फिल्म को लेकर यह बोले विनोद तिवारी
यह फिल्म बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में उनके संघर्ष की कहानी भी दिखाई जाएगी। इस फिल्म के जरिए एक परोपकारी व्यक्ति के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। विनोद तिवारी ने आगे बताया कि बागेश्वर महाराज देश-विदेश में सनातन धर्म के लोगों को साथ जोड़ रहे हैं। यह बड़ी खुशी की बात है। इससे वह बहुत प्रभावित हुए हैं उनके उपदेश ने सनातनियों में एक अलख जगाई है। साथ ही वह धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं।

ये फिल्में बना चुके हैं विनोद तिवारी
मालूम हो कि विनोद तिवारी हाल ही फिल्म ‘द कन्वर्जन’ रिलीज हुई थी, जोकि लव जिहाद पर आधारित थी। इस फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रतीक शुक्ला, रवि भाटिया और मनोज जोशी नजर आए। इससे पहले उनकी कॉमेडी फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ रिलीज हुई थी, जो सफल रही। इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक, रजनीश दुग्गल और नाजिया हुसैन नजर आई थीं।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...