17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्य3 हमलावर, 19 सेकंड और 29 वार... नागपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप...

3 हमलावर, 19 सेकंड और 29 वार… नागपुर में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक का सनसनीखेज मर्डर

Published on

नागपुर,

महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में तीन लोगों ने मिलकर पेट्रोल पंप के मालि कर पर 19 सेकंड में 29 बार चाकू से वार किया. हमले में पेट्रोल पंप के मालिक की मौत हो गई. साथ ही करीब एक लाख 34 हजार रुपये लूटकर अपराधी फरार हो गए.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई. मामला भिवापुर नागभीड़ रोड पर स्थित भारत पेट्रोल पंप का है. जानकारी के मुताबिक, इसके मालिक दिलीप राजेश्वर सोनटक्के नागपुर के ही रहने वाले थे.

एक बाइक पर आए थे तीन नकाबपोश बदमाश
17 मई की सुबह करीब 10 बजे दिलीप पेट्रोल पंप के ऑफिस में बैठे थे. इस दौरान वह पिछली रात तक बेचे गए पेट्रोल के रुपयों का हिसाब कर रहे थे. तभी एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और सीधे ऑफिस में घुस गए. फिर एक आरोपी ने दिलीप राजेश्वर के पेट पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया.

19 सेकंड में 29 बार चाकू से हमला
ताबड़तोड़ हमले में आरोपी ने 19 सेकंड में 29 बार चाकू से हमला किया. दूसरा आरोपी बंदूक लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा. इस दौरान वहां बैठे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से कहा कि तुम सब लोग यहां से भाग जाओ. इसके बाद आरोपी लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए.

CCTV फुटेज की मदद से आरोपी गिरप्तार
इस सनसनीखेज हत्या और लूट का पर्दाफाश करने के लिए ग्रामीण पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की पूरी रकम और एक जिंदा कारतूस जब्त किया है. फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ करके उन्हें जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना हो कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...