9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedमुश्किल से यूज हो रहे 2000 के नोट, RBI गवर्नर बोले- डेडलाइन...

मुश्किल से यूज हो रहे 2000 के नोट, RBI गवर्नर बोले- डेडलाइन बढ़ सकती है

Published on

नई दिल्ली

देश के बैंकों में आज यानी मंगलवार से 2000 रुपये के नोटों की बदलने और जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बैंक 2,000 रुपये के नोटों के रिवर्स फ्लो को मैनेज करने की तैयारी कर रहे हैं। आरबीआई (RBI) ने बैंकों से एक्सचेंज के लिए जमा किए गए नोटों और जमा किए गए नोटों के मूल्य का अलग-अलग दैनिक रेकॉर्ड बनाए रखने के लिए कहा है। केंद्रीय बैंक (RBI) ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह इस डेटा की मांग करेगा। आरबीआई ने बैंकों से गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों के लिए पर्याप्त छायादार वेटिंग रूम और पीने के पानी को बनाए रखने के लिए भी कहा है। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन से बाहर करने का फैसला किया है।

30 सितंबर तक जमा कर सकते हैं नोट
आरबीआई (RBI) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक क्लीन नोट पॉलिसी के तहत नोट को सर्कुलेशन से बाहर किया जा रहा है। केंद्रीय बैंक ने लोगों से 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के नोट को बदलने या बैंकों में जमा करने के लिए कहा है। इधर 22 मई को मीडिया से बातचीत में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि 30 सितंबर, 2023 के बाद डेडलाइन बढ़ाई जा सकती है। हालांकि यह फैसला दो हजार रुपये के नोटों की संख्या के आधार पर लिया जाएगा।

एचडीएफसी बैंक ने भेजा मेल
एचडीएफसी बैंक (HDFC) ने ग्राहकों को एक ई-मेल में कहा है कि ग्राहक 20,000 रुपये प्रति दिन की सीमा के साथ 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैं। इधर पेट्रोल पंप और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सहित कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 2,000 रुपये के नोट मिल रहे हैं। फूड डिलीवरी ऐप Zomato के मुताबिक, शुक्रवार से प्लेटफॉर्म के 72% कैश-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर का भुगतान 2,000 रुपये के नोटों में किया गया है।बैंक ऑफ बड़ौदा के एक रिसर्च नोट के मुताबिक अगर कुल 2,000 रुपये के नोटों में से 50 फीसदी भी बैंकों में जमा करा दिए जाएं तो जमा राशि में 1.8 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...