4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराजनीति'मनीष सिसोदिया को दबोचकर ले जा रहे कोर्ट', वीडियो शेयर कर केजरीवाल...

‘मनीष सिसोदिया को दबोचकर ले जा रहे कोर्ट’, वीडियो शेयर कर केजरीवाल ने पूछा- क्या ऊपर से कहा गया है?

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की शराब नीति में घोटाले के मामले में गिरफ्तार पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ा दी है. इसी बीच दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सिसोदिया का एक वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा, क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?

आतिशी ने मनीष सिसोदिया का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी उनके गले में हाथ डालकर दबोचकर ले जाते दिख रहा है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर जमकर निशाना साधा और पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की मांग की.

अतिशी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, राउज एवेन्यू कोर्ट में इस पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ चौंकाने वाला दुर्व्यवहार किया गया. दिल्ली पुलिस को इसे तुरंत सस्पेंड करना चाहिए. वहीं, सौरभ भारद्वाज ने लिखा, क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए मोदी जी ने कहा है? दिल्ली पुलिस को इस अफ़सर को तुरंत सस्पेंड करना चाहिए.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this