15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्य7 साल के लड़के ने की 3 वर्षीय बच्ची से रेप की...

7 साल के लड़के ने की 3 वर्षीय बच्ची से रेप की कोशिश, कुत्तों के साथ भी कर चुका है ये हरकत…

Published on

कानपुर,

उत्तर प्रदेश के कानपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सात साल के लड़के ने पहले 3 साल की लड़की को किडनैप किया. फिर नाले के किनारे ले जाकर उससे रेप की कोशिश की. बच्ची ने चीख पुकार मचाई तो आस-पास से गुजर रहे लोग वहां आ पहुंचे. लोगों को आता देख लड़का मौके से फरार हो गया.

मामला चकेरी इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, 7 साल के लड़के ने अपने ही मोहल्ले में रहने वाली 3 साल की बच्ची को साइकिल में घुमाने का लालच दिया. फिर उसे एक नाले के किनारे लेकर गया. वहां उसने बच्ची के कपड़े उतारे और उससे रेप करने की कोशिश की. बच्ची ने अपने साथ ऐसा होता देख रोना शुरू कर दिया.

गुस्से में आकर लड़के ने उसे ब्लेड से काट दिया ताकि वह शोर न मचाए. लेकिन दर्द होने से बच्ची ने जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया. बच्ची की चीख वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सुनी तो वे भी नाले के पास आ पहुंचे. लोगों को अपनी ओर आता देख लड़का वहां से फरार हो गया.लोगों ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. खुद भी कुछ लोग बच्चे को ढूंढने में जुट गए. पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

वहीं, बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है. बच्ची के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी खेलते-खेलते कहीं लापता हो गई थी. तभी उन्हें पता चला की उनकी बेटी के साथ ये सब हो गया है. परिजनों ने कहा कि लड़के ने उनकी बेटी से रेप करने की कोशिश तो की ही. लेकिन उसे ब्लेड से भी बुरी तरह जख्मी कर दिया है. इससे पहले भी उस लड़के ने कुत्ते के बच्चों को ब्लेड से काटा था. वह काफी शरारती किस्म का लड़का है.चकेरी के एसीपी अमर नाथ यादव ने कहा कि बच्चे को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है. आगामी कार्रवाई अभी जारी है.

 

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...