9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी की कंपनी में छंटनी, 1000 लोगों की गई नौकरी गई!

मुकेश अंबानी की कंपनी में छंटनी, 1000 लोगों की गई नौकरी गई!

Published on

नई दिल्ली,

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऑनलाइन होलसेल फॉर्मेट JioMart में बड़ी छंटनी हुई है. खबर है कि कंपनी ने एक हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. हाल ही में JioMart ने मेट्रो कैश एंड कैरी के कारोबार को भारत में ऑपरेशन के लिए अधिग्रहण किया है. छंटनी का फैसला कंपनी ने अपनी इस डील के बाद लिया है. रिपोर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में कंपनी बड़े स्तर पर छंटनी की योजना बना रही है, जिसकी वजह से हजारों कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है.

बड़ी छंटनी की योजना
द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, JioMart में छंटनी की ये अभी बस शुरुआत भर है. आने वाले समय में JioMart अपने 15,000 वर्कफोर्स में से एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रहा है. इकोनॉमिक टाइम्स ने एक व्यक्ति के हवाले से लिखा है कि JioMart ने पिछले कुछ दिनों में अपने कॉर्पोरेट ऑफिस में 500 अधिकारियों सहित 1,000 लोगों से इस्तीफा देने के लिए कहा है. उस व्यक्ति ने कहा कि JioMart भी प्रदर्शन सुधार योजना (PIP) के तहत पहले से ही सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की प्लानिंग कर रही है.

घाटे को कम करने पर फोकस
इस मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने बताया कि मेट्रो कैश एंड कैरी के 3,500 परमानेंट वर्कफोर्स जोड़ने के बाद कंपनी में कर्मचारियों की भूमिकाओं का ओवरलैपिंग हो गया है. ग्रॉसरी बी2बी स्पेस में प्राइस वॉर शुरू करने वाली कंपनी भी मार्जिन में सुधार और घाटे को कम करने पर विचार कर रही है. हालांकि, इस मामले पर अभी आधिकारिक रूप से कंपनी की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है.

FMCG सेक्टर पर रिलायंस की नजर
रिलायंस रिटेल ने मेट्रो कैश एंड कैरी के भारतीय कारोबार को 2850 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. कंपनी को इसका क्लीयरेंस भी मिल चुका है. मेट्रो कैश एंड कैरी की पहुंच भारत में 30 लाख ग्राहकों तक है. रिलायंस इंडस्ट्रीज इन दिनों FMCG सेक्टर में अपने पैर पसारने की तैयारी में जोरदार तरीके से जुटी है.

मेट्रो कैश एंड कैरी के अधिग्रहण के बाद रिलायंस रिटेल- अमृतसर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, गाजियाबाद, गुंटूर, हैदराबाद, हुबली, इंदौर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नासिक, सूरत, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा जैसे शहरों में मेट्रो के स्टोर का इस्तेमाल कर पाएंगा. जेपी मॉर्गन ने कहा था कि मेट्रो कैश एंड कैरी का नेटवर्क बी2बी मार्केट में रिलायंस को और मजबूत कर सकता है.

 

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...