15.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलमाही हैं तो मुमकिन है... 10वीं बार IPL फाइनल में पहुंची चेन्नई...

माही हैं तो मुमकिन है… 10वीं बार IPL फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपरकिंग्स, एक जीत दूर पांचवां खिताब

Published on

चेन्नई

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी करिश्माई कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा दिया। 16वें सीजन में मंगलवार रात क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हार का मुंह देखना पड़ा। जीत के लिए जरूरी 173 रन के जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात 157 रन पर सिमट गई। राशिद खान (16 गेंद में 30 रन) एकबार फिर अकेले लड़ते दिखे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। वैसे गुजरात के पास फाइनल में पहुंचने का एक मौका और बाकी है। लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से 26 मई को गुजरात की टक्कर होगी। जीतने वाली टीम फाइनल में सीएसके से भिड़ेगी।

आखिरी ओवर में आया फैसला
20वें ओवर में गुजरात को जीतने के लिए 27 रन चाहिए थे। चेन्नई की जीत यहां से तय हो चुकी थी क्योंकि खतरनाक लग रहे राशिद खान 19वें ओवर में तुषार देशपांडे का शिकार हो गए। गुजरात के लिए इन फॉर्म शुभमन गिल ने 38 गेंद में सर्वाधिक 42 रन बनाए। चेन्नई के लिए दीपक चाहर, महिश तीक्षणा और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

CSK के लिए गायकवाड़ रहे हीरो
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने ओपनर रुतुराज गायकवाड़ (44 गेंद में 60 रन, साच चौके, एक छक्का) के बूते सात विकेट पर 172 रन बनाए। डेवोन कॉनवे (34 गेंद में 40 रन) के साथ पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 64 गेंद में 87 रन की साझेदारी हुई। मिडिल ओवर्स में अजिंक्य रहाणे (10 गेंद में 17), अंबाती रायुडु (नौ गेंद में 17) ने निराश किया। अंत में रविंद्र जडेजा ने 16 गेंद में 22 रन बनाकर फिनिश किया। महेन्द्र सिंह धोनी से छक्के की उम्मीद लगाए प्रशंसकों को निराशा हुई। वह एक रन बनाकर मोहित का दूसरा शिकार बने। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने दो-दो जबकि दर्शन नालकंडे, राशिद खान और नूर अहमद ने एक-एक विकेट लिए।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...