11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यदो से ज्यादा बच्चों की जानकारी छिपाई, कोर्ट ने ग्राम पंचायत सरपंच...

दो से ज्यादा बच्चों की जानकारी छिपाई, कोर्ट ने ग्राम पंचायत सरपंच को घोषित किया अयोग्य

Published on

धौलपुर,

राजस्थान के धौलपुर जिले के डीजे कोर्ट ने दो से ज्यादा संतान होने पर ग्राम पंचायत सरपंच को अयोग्य घोषित कर दिया है. सरपंच का चुनाव हारने वाले प्रतिद्वंदी ने विजयी सरपंच वेद प्रकाश पर दो से अधिक संतान होने का परिवाद न्यायालय में पेश किया था. कोर्ट ने साक्ष्य और सबूतों के आधार पर वर्तमान सरपंच को दोषी मानते हुए सरपंची के चुनाव को निरस्त कर दिया.

अधिवक्ता आरिफ हमीद खान ने बताया कि 3 अक्टूबर 2020 को जिले की ग्राम पंचायत बसई नवाब में सरपंच पद का चुनाव हुआ था. निर्वाचन अधिकारी ने अधिक मतों के आधार पर वेदप्रकाश पुत्र प्रहलाद को सरपंच पद का विजयी प्रत्याशी घोषित कर दिया था.

सरपंच पद के विजयी प्रत्याशी वेद प्रकाश ने चुनाव आयोग को दिए गए अपने शपथ पत्र में दो संतानों के बारे में जानकारी दी थी. जबकि उसकी एक अन्य संतान का जन्म 15 सितंबर 2020 को ही हो चुका था. यह तथ्य सरपंच प्रत्याशी वेदप्रकाश द्वारा शपथ पत्र में छिपाया गया था.

कोर्ट ने सरपंच को किया अयोग्य घोषित किया
सरपंच के चुनाव होने के बाद हारे प्रत्याशी रमेश चंद कुशवाह ने वर्तमान सरपंच वेदप्रकाश के खिलाफ शपथ पत्र में दो से अधिक संतान का तथ्य छिपाने का परिवाद डीजे कोर्ट में दायर किया था. मामले में दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चंद गुप्ता ने आज गुरुवार को साक्ष्य और सबूतों को आधार पर फैसला सुनाते हुए वर्तमान सरपंच वेदप्रकाश को अयोग्य घोषित कर चुनाव को निरस्त कर दिया है.

सरपंच ने दो से ज्यादा बच्चों की बता छिपाई
कोर्ट ने अपने फैसला में कहा कि चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में सरपंच वेदप्रकाश ने संतान का तथ्य छिपाया था. जांच और साक्ष्यों में वर्तमान सरपंच के तीन संतान पाई गई हैं. बता दें कि पंचायतीराज विभाग की चुनाव प्रक्रिया में 1995 के बाद संशोधन किया गया था. दो से अधिक संतान होने पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को अयोग्य माना गया है. वेद प्रकाश ने शपथ पत्र में केवल दो संतान का हवाला दिया था. इस तरह से उसने एक और संतान होने का तथ्य छिपाया था.

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....