2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यसचिन पायलट के मुद्दे पर सीएम अशोक गहलोत ने तोड़ी चुप्पी, कांग्रेस...

सचिन पायलट के मुद्दे पर सीएम अशोक गहलोत ने तोड़ी चुप्पी, कांग्रेस हाईकमान पर लेकर भी कही बड़ी बात

Published on

जयपुर

पूर्व उपमुख्यमत्री सचिन पायलट की ओर से लगातार अपनी ही सरकार पर लगाए जाने वाले आरोपों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुप्पी तोड़ दी है। सीएम गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पायलट का मुद्दा मीडिया ने ज्यादा फैला दिया है, हम इन बातों को नहीं मानते हैं। गहलोत ने कहा कि हमारा मानना है कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। आने वाले चुनावों में पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और सरकार रिपीट करेगी। पायलट के अल्टीमेटम को लेकर गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में हर राज्य की मीटिंग बुलाई गई है। हम सब बैठकर चर्चा करेंगे। सब नेता अपने अपने सुझाव देंगे और जो कांग्रेस हाईकमान का फैसला होगा, वह सब को मान्य होगा।

हमारे यहां अनुशासन होता है : अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस में अनुशासन होता है। एक बार पार्टी हाईकमान जो फैसला कर देता है, उस फैसले को हम सब मानते हैं। पहले सोनिया गांधी थीं, अब मल्लिकार्जुन खड़गे साहब हैं। सभी लोग उनके फैसलों को मानते हैं और सब अपने अपने काम पर लग जाते हैं। शुक्रवार 26 मई से दिल्ली हाईकमान के पास बैठकों का दौर शुरू हो रहा है। उनमें राजस्थान के मसलों पर चर्चा होने के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा होगी। गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे अशोक गहलोत भी दिल्ली पहुंचेंगे।

पायलट ने गहलोत के खिलाफ छेड़ रखा है आंदोलन
सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। खासतौर से वे भ्रष्टाचार के मुद्दों पर अशोक गहलोत का विरोध कर रहे हैं। पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में हुए करोड़ों रुपए के घोटालों की जांच को लेकर पायलट ने मुख्यमंत्री को कई बार पत्र लिखे लेकिन उन्हें एक भी पत्र का जवाब नहीं मिला। इसी से आहत होकर पायलट ने 11 अप्रैल को जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन किया था। 11 मई से लेकर 15 मई तक जनआक्रोश यात्रा भी निकाली। भ्रष्टाचार के मुद्दों के साथ पायलट ने राजस्थान में बार बार हो रहे पेपर लीक मामले पर भी सरकार को घेरा। अब 31 मई के बाद पायलट ने उग्र आन्दोलन की चेतावनी भी दे रखी है। पायलट के मुद्दों को लेकर अब कांग्रेस आलाकमान मंथन में जुट गया है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...