बहस करने पर पत्नी का सिर कुल्‍हाड़ी से काटा, घर के सामने रखा कटा स‍र, ओड‍िशा में खौफनाक घटना

भुवनेश्वर

ओडिशा के गजपति जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर काट दिया। इसके बाद उसका कटा सिर अपने गांव ले गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुल‍िस ने बताया क‍ि मृतक महिला की पहचान उर्मिला कारजी के रूप में हुई है। महिला के आरोपी पति का नाम चंद्र शेखर कारजी है। फ‍िलहाल पुल‍िस ने आरोपी पत‍ि को ह‍िरासत में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार दंपति सुबह किसी काम से सारा गांव के पास स्थित अपने खेत में गए थे। ऐसा संदेह है कि दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद चंद्रशेखर ने अपना आपा खो दिया और एक तेज कुल्हाड़ी से पत्नी उर्मिला का सिर काट दिया। हालांकि, हत्या के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

कटा स‍िर घर के सामने रखा
चंद्रशेखर यहीं नहीं रुके। उन्होंने उर्मिला के कटे सिर को अपने गांव ले जाकर अपने घर के सामने रख दिया। पुलिस ने कहा कि उसके अवशेष खेत में मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उर्मिला चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थीं और उनका दो साल का एक बच्चा है।

पुल‍िस ने आरोपी को ह‍िरासत में ल‍िया
चंद्रशेखर की पहली पत्नी ने कुछ साल पहले उस पर हमला करने के बाद उसे छोड़ दिया था। सूचना मिलने पर काशीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया।

About bheldn

Check Also

क्या सुरजेवाला और कुमारी शैलजा लड़ेंगे चुनाव? हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने दिया ये जवाब

चंडीगढ़, हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची …