13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलबेटियों का शोषण करने वाला श्रीराम हो गया और खेल रत्न बेटियां...

बेटियों का शोषण करने वाला श्रीराम हो गया और खेल रत्न बेटियां मंथरा! विनेश ने किया ट्वीट तो आए ऐसे कमेंट्स

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे देश के शीर्ष पहलवानों और भाजपा संसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच जुबानी जंग जारी है। कुछ दिन पहले बृजभूषण शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में जकार्ता एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट की तुलना रामायण की मंथरा से की थी। विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह की इस टिप्पणी का सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया।

विनेश फोगाट ने ट्वीट में लिखा, ‘देश की बेटियों का शोषण करने वाला बृजभूषन आज श्री राम हो गया, मेरे भारत देश में खेल रत्न बेटियों का मंथरा नाम हो गया.!’ विनेश का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल है। हजारों बार इसे रिट्वीट किया जा चुका है। इसमें कुछ लोग धरना दे रहे पहलवानों को अपना समर्थन दिया है, जबकि कुछ लोगों ने फोगाट परिवार पर भारत को बदनाम करने तक का आरोप लगाया।

@JuberJamia ने लिखा, ‘देश का छात्र आप लोगों के साथ है।’ @VMRaste ने लिखा, ‘अति दुखद।’ @ManasSomeya ने लिखा, ‘नार्को टेस्ट कर लो और सच पता लग जाए।’ @GT93868355 ने लिखा, ‘देश की बेटियां ही इन राक्षसों को ठिकाने लगाएंगी। आप डटे रहो देश की जनता आपके साथ है।’

@sanjupaliamh ने लिखा, ‘आप लोगों के लिए सम्मान था पर अब नहीं।’ @ranveermalpura ने लिखा, ‘जिज्जी नौटंकी से कुछ नही होंने वाला जब बृजभूषण जी नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं तो आप लोग बताओ कब नार्को टेस्ट करा रहे हो???’ ऐसे ही और भी बहुत से लोगों ने कमेंट्स किए हैं।

पहलवानों के आंदोलन में लगाए जा रहे मोदी-योगी के खिलाफ नारे: बृजभूषण शरण सिंह
विनेश फोगाट के ट्वीट के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के आंदोलन में मोदी-योगी के खिलाफ नारे लगाए जाने का आरोप लगाया। कैसरगंज से भाजपा सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘यह आंदोलन दिल्ली से चलकर पंजाब और खालिस्तान की तरफ बढ़ रहा है। इस आंदोलन में प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।’

अयोध्या में 5 जून 2023 को होने वाली संतों की रैली की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बलरामपुर पहुंचे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘बजरंग पूनिया सिर काटने की बात करते हैं, यह उनकी नहीं किसी और की भाषा है।’ बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और किसान नेताओं पर हमला करते हुए सवाल उठाया कि क्या सिर काटने की भाषा का ये लोग समर्थन करते हैं?

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...