13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने इंग्लैंड में बल्ले से मचाया तहलका, ठोकी शुभमन...

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ने इंग्लैंड में बल्ले से मचाया तहलका, ठोकी शुभमन गिल से भी तूफानी सेंचुरी

Published on

लंदन

एक तरफ आईपीएल में शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर शतक लगाया। उनके शतक की खूब वाहवाही हो रही है। लेकिन इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के सीन एबॉट ने टी20 इतिहास में चौथा सबसे तेज शतक ठोक दिया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एबॉट टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में सरे के लिए खेल रहे हैं। उनकी टीम सरे का मुकाबला शुक्रवार को केंट से था। किंग्सटन ओवल के मैदान पर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एबॉट ने सिर्फ 34 गेंदों पर शतक ठोक दिया।

एबॉट ने 11 छक्के मारे
सरे की शुरुआत इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रही। टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों में कोई 20 रनों तक भी नहीं पहुंचा पाया। 12वें ओवर में टीम ने 94 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। फिर सीन एबॉट ने मोर्चा संभाला। एक समय वह 13 गेंदों पर 14 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन इसके बाद विध्वंसक बैटिंग शुरू कर दी। 23 गेंदों पर एबॉट ने अपनी फिफ्टी पूरी की। फिफ्टी के बाद 11 गेंदों पर शतक ठोक दिया। वह 41 गेंदों पर 4 चौके और 11 छक्कों की मदद से 110 रन बनाकर नाबाद रहे।

चौथा सबसे तेज शतक
34 गेंदों पर शतक टी20 में संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक है। ऑस्ट्रेलिया के ही एंड्रयू साइमंड्स ने भी 34 गेंदों पर केंट के लिए इंग्लैंड में ही 2004 में शतक लगाया था। सबसे तेज 30 गेंदों पर शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 30 गेंदों पर आईपीएल 2013 में आरसीबी के लिए शतक लगाया था। भारत के ऋषभ पंत 32 और दक्षिण अफ्रीका के विहान लुब्बे 33 गेंदों पर टी20 शतक लगा चुके हैं।

41 रनों से जीती सरे
सरे ने इस मुकाबले को 41 रनों से अपने नाम किया। सीन एबॉट ने छठे विकेट के लिए जॉर्डन क्लार्क के साथ 129 रनों की साझेदारी बनाई। टीम ने 5 विकेट पर 223 रन बनाकर केंट के सामने मुश्किल लक्ष्य रखा। जवाब में केंट की टीम 7 विकेट पर 182 रन ही बना सकी।

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...