13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीयपतंजलि के बाद अब पहलवानों को लेकर बृजभूषण से भिड़े रामदेव, कहा-...

पतंजलि के बाद अब पहलवानों को लेकर बृजभूषण से भिड़े रामदेव, कहा- उसे जेल भेजो

Published on

नई दिल्ली

पतंजलि (कंपनी) के बाद योग गुरु रामदेव अब जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर निशाना साधा है। देश के टॉप पहलवान 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं और बृजभूषण सिंह की यौन शोषण के मामले में गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। रामदेव ने पहलवानों का समर्थन किया है और एक बार फिर वह बृजभूषण सिंह के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

बाबा रामदेव ने बृजभूषण सिंह पर दिया बयान
बाबा रामदेव ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप हैं और ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। रामदेव ने बृजभूषण के महिला रेसलर्स को लेकर दिए गए बयानों की भी निंदा की।

बृजभूषण सिंह को जेल के पीछे देखना चाहते हैं बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, ‘रेसलिंग फेडरेशन के चीफ के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप है। देश के टॉप पहलवान इस समय जंतर-मंतर पर बैठना पड़ रहा है जो कि शर्मनाक है। ऐसे लोगों को फौरन जेल में डाल देना चाहिए। वह बहन-बेटियों को लेकर हर रोज कोई न कोई शर्मनाक बयान देता है। यह एक पाप है।’

धरने से जोड़ा गया था बाबा रामदेव का नाम
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आपके सारे सवालों के जवाब दे सकता हूं। मैं मानसिक और शारीरिक तौर पर अपाहिज नहीं हो। इस देश के लिए मेरा एक सपना है। मैं केवल बयान दे सकता हूं. बृजभूषण को जेल में नहीं डाल सकता।” रामदेव बाबा का यह बयान इसलिए भी सुर्खियों में हैं क्योंकि कुछ समय पहले जब बृजभूषण ने यह आरोप लगाया था कि रेसलर्स के पीछे कोई उद्योगपति है तो सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव के नाम की चर्चा हो रही थी। इस बीच योग गुरु ने पहली बार पहलवानों के धरने पर पहली बार कुछ कहा है।

पुराना है बृजभूषण सिंह और रामदेव का विवाद
बृजभूषण सिंह और बाबा रामदेव का विवाद पुराना है। पिछले साल सांसद बृजभूषण सिंह ने पतंजलि उत्पादों पर सवाल उठाया था। उन्होंने रामदेव पर महार्षि पतंजलि के नाम का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया था. उन्होंने पतंजलि की कई चीजों को नकली बताया था। इसके बाद रामदेव ने बीजेपी सांसद को कानूनी नोटिस भेजा था। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...