13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिनीति आयोग की बैठक में 11 मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल, नीतीश-ममता समेत...

नीति आयोग की बैठक में 11 मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल, नीतीश-ममता समेत इन नेताओं ने बनाई दूरी

Published on

नई दिल्ली,

नीति आयोग की शनिवार को 8वीं बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इसमें शामिल होने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को बुलाया गया था. मगर, इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, दिल्ली सीएम के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, पंजाब के सीएम भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, और कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया शामिल नहीं हुए.

प्रगति मैदान में हुई इस बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत@2047: टीम इंडिया की भूमिका था. बैठक में एमएसएमई, बुनियादी ढांचा और निवेश, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण, कौशल विकास और गति शक्ति समेत प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई.

बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को पत्र लिखकर बैठक में शामिल न होने की जानकारी दे दी थी. उन्होंने कहा था कि अध्यादेश लाकर कोऑपरेटिव फेडरलिज्म का मजाक बनाया जा रहा है. ऐसे में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं रह जाता. ऐसी बैठक में नहीं जाना चाहिए, इसलिए वे बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा था, अगर देश के प्रधानमंत्री ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को मानने से मना करते हैं तो लोग फिर न्याय के लिए कहां जाएंगे? प्रधानमंत्री जी, आप देश के पिता समान हैं. आप गैर बीजेपी सरकारों को काम करने दें, उनका काम रोकें नहीं. लोग आपके अध्यादेश से बहुत नाराज हैं. मेरे लिए कल की नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होना संभव नहीं होगा.

पहले से तय कार्यक्रमों के कारण नहीं आ पाएंगे: नीतीश
वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण बैठक में शामिल नहीं की बात कही थी. उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा था कि केंद्र पंजाब के हितों का ध्यान नहीं रख रहा. इसलिए हम बैठक में शामिल नहीं हो सकते. बैठक में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि गांव की एक कहानी है कि जब रोने का मन होता है तो आंख में गढ़ा छुट्टी. नीतीश कुमार को अभी नीति आयोग गड़बड़ दिखेगा. केंद्र सरकार यदि पैसा न दे तो बिहार की बत्ती बुझ जाएगी.

भगवंत मान को की बैठक में जाना चाहिए- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
उधर, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भगवंत मान के नीति आयोग की बैठक में शामिल न होने के फैसले का विरोध किया. उन्होंने कहा कि नीति आयोग किसी व्यक्ति विशेष का नहीं है. भगवंत मान को नीति आयोग की बैठक में जाना चाहिए और वहां जाकर मजबूती के साथ पंजाब की आवाज को उठाना चाहिए.

नीति आयोग भेदभाव कर रहा है- अखिलेश यादव
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीति आयोग कि बैठक में विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों के न जाने पर कहा कि जितने भी मुख्यमंत्री इस बैठक में नहीं गए हैं, उनके साथ नीति आयोग भेदभाव कर रहा है. लोकतंत्र मे विपक्ष का सम्मान नहीं तो लोकतंत्र किस बात के लिए है.

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...