12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्व IPS ने दी गोली मारने की धमकी, भड़के बजरंग, बोले- सीने...

पूर्व IPS ने दी गोली मारने की धमकी, भड़के बजरंग, बोले- सीने पर खाएंगे पर पीठ नहीं दिखाएंगे

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस द्वारा पहलवानों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर एक आईपीएस अधिकारी के ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है, जो काफी विवादास्पद है और लोग इस ट्वीट का खूब विरोध भी कर रहे हैं. खुद आंदोलन में शामिल पहलवान बजरंग पूनिया ने भी इस ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. जिस आईपीएस के ट्वीट की हम बात कर रहे हैं उनका नाम है डॉ. एनसी अस्थाना जो रिटायर्ड आईपीएस अफसर हैं.

क्या कहा अफसर ने
आईपीएस अस्थाना ने एक जिसका शीर्षक था, ‘जंतर-मंतर पर हिरासत में पहलवान… बजरंग पूनिया बोले- हमें गोली मार दो’, को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘ज़रूरत हुई तो गोली भी मारेंगे. मगर, तुम्हारे कहने से नहीं. अभी तो सिर्फ कचरे के बोरे की तरह घसीट कर फेंका है. दफ़ा 129 में पुलिस को गोली मारने का अधिकार है. उचित परिस्थितियों में वो हसरत भी पूरी होगी. मगर वह जानने के लिये पढ़ा लिखा होना आवश्यक है. फिर मिलेंगे पोस्टमार्टमम टेबल पर!’

पूनिया का जवाब
इस ट्वीट का जवाब देते हुए पूनिया ने लिखा, ‘ये IPS ऑफिसर हमें गोली मारने की बात कर रहा है. भाई सामने खड़े हैं, बता कहाँ आना है गोली खाने… क़सम है पीठ नहीं दिखाएंगे, सीने पे खाएंगे तेरी गोली. यो ही रह गया है अब हमारे साथ करना तो यो भी सही.’ यहां बजरंग के समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट भी किया और डॉ. अस्थाना के ट्वीट की आलोचना की.

पुलिस ने खाली कराया जंतर-मंतर
दरअसल दिल्ली के जंतर मंतर पर रविवार को जमकर बवाल हुआ था.. कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर मंतर से संसद तक मार्च निकाल रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई थी. इसके बाद पुलिस ने विनेश-साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत तमाम पहलवानों और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया और जंतर मंतर को खाली करा दिया. इतना ही नहीं पुलिस ने जंतर मंतर पर धारा 144 लागू कर दी है और कहा है कि अब पहलवानों को दोबारा वहां लौटने नहीं दिया जाएगा.

23 अप्रैल से धरना दे रहे पहलवान
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत तमाम पहलवान जंतर मंतर पर 23 अप्रैल से धरना दे रहे हैं. इससे पहले 18 जनवरी को पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था. तब पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न, अभद्रता, क्षेत्रवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था. तब खेल मंत्रालय ने पहलवानों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था. अब तीन महीने बाद पहलवान फिर धरना दे रहे हैं. पहलवानों ने अब कमेटी पर ही सवाल खड़े किए हैं. साथ ही बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग की है. आपको बता दें कि डॉ. एनसी अस्थाना पहले भी कई विवादित ट्वीट कर चुके हैं. केरल के डीजीपी और बीएसएफ तथा सीआरपीएफ में एडीजी के पद पर भी कार्य कर चुके अस्थाना ने मिलिट्री साइंस, डिफेंस तथा अन्य विषयों पर सात किताबें लिखी है.

 

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...