16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलएश‍िया कप का भव‍िष्य आज तय होगा! BCCI के फैसले पर पाकिस्तान...

एश‍िया कप का भव‍िष्य आज तय होगा! BCCI के फैसले पर पाकिस्तान की नजर

Published on

नई दिल्ली ,

एश‍िया कप को लेकर BCCI सच‍िव जय शाह ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि आईपीएल फाइनल के दिन इस पर फैसला हो सकता है. आज आईपीएल फाइनल का रिजर्व डे है, तो BCCI इस पर अहम फैसला सुना सकता है. इस फैसले पर पाकिस्तान समेत तमाम क्रिकेट फैन्स की नजर होगी. पाकिस्तान कई बार एश‍िया कप के आयोजन के लिए ग‍िड़गिड़ा चुका है.

मीडिया खबरों के मुताबिक, BCCI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल का समर्थन नहीं करेगा. इस मामले में तीन देशों के सदस्यों से बातचीत होने के बावजूद कोई फैसला नहीं हो सका है. ऐसे में BCCI पर तमाम क्रिकेट फैन्स समेत पाकिस्तान की नजरें होंगी कि क्या फैसला लिया जाता है? भारत ने आईपीएल फाइनल के लिए पाकिस्तान को छोड़कर तमाम देशों के क्रिकेट संस्थाओं के प्रमुखों को बुलावा भेजा था. रिपोर्टों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल के विरोध को लेकर भारत को अफगान‍िस्तान और श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड का भी समर्थन है.

दरअसल, इस साल एशिया कप का मेजबान इस बार पाकिस्तान है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम केंद्र सरकार की अनुमति के बिना पड़ोसी देश की यात्रा नहीं कर सकती और ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष नजम सेठी ने एक ‘हाइब्रिड मॉडल’ का प्रस्ताव रखा था, जिससे चार मैच का आयोजन पाकिस्तान में हो सकता था, पर बीसीसीआई ने इस बात पर रजामंदी नहीं दी थी.

वर्ल्ड कप vs एश‍िया कप पर तनातनी दिखी थी
2023 का क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होगा. वहीं एश‍िया कप में 6 टीमें शामिल होगी. इनमें पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, अफगान‍िस्तान, बांग्लादेश और क्वलिफायर टीम नेपाल शामिल होगी. बीसीसीआई ने कुछ दिनों पहले भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में हो रहे एश‍िया कप में भेजने से मना कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलने से इनकार कर दिया था.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...