3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराजनीतिरावण के साथ भी यही हुआ था… सुब्रमण्यम स्वामी का PM मोदी...

रावण के साथ भी यही हुआ था… सुब्रमण्यम स्वामी का PM मोदी पर तंज, बोले- तांत्रिक पूजा हमेशा उल्टी पड़ती है

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट के माध्यम से अपनी बात रखी है। स्वामी का यह ट्वीट ऐसे वक्त आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 मई, 2023) को नए संसद भवन का उद्घाटन पूरे विधि विधान के साथ किया। इसके लिए सरकार की तरफ से तमिलनाडु के अधीनम मठ के संतों को बुलाया गया था।

तांत्रिक पूजा पंगु बना देती है, जैसा रावण के साथ हुआ: सुब्रमण्यम स्वामी
वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार (29 मई) को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शी जिनपिंग के नेतृत्व वाले चीन ने एक बार फिर दिखा दिया है कि चीन भले ही भारत माता को जंजीरों में जकड़ना जारी रखे और उन्हें हमारी जमीन से अलग कर दे। मोदी केवल विलाप करते हुए यही कहते रहेंगे कि ‘कोई आया नहीं’। स्वामी ने तंज कसते आगे लिखा कि तांत्रिक पूजा हमेशा उल्टी पड़ती है और पंगु बना देती है जैसा कि रावण के साथ हुआ था।

भाजपा में रहते हुए सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई नेताओं के प्रति आलोचनात्मक रवैया रखने के लिए जाने जाते हैं। वो ट्विटर पर भाजपा नेताओं के प्रति व्यंग्य भरा ट्वीट करते रहते हैं।

30 अप्रैल को सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके दफ्तर को उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का नाम लेते हुए घेरने की कोशिश की थी। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठने वाले मोदी की छवि को गढ़ते समय उत्तर कोरिया के किम जोंग उन समझने की गलती न करें। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों की जन्म के समय बिछुड़े हुए जुड़वा बच्चों के रूप में फुसफुसाहट हो रही है।’

इससे पहले भी 11 अप्रैल को स्वामी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में सुब्रमण्यम स्वामी ने द हिंदू नाम के समाचार पत्र का हवाला देते हुए कहा था, “अमित शाह कहते हैं कि भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं, उसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है। यह सरासर झूठ है या उनकी हिमालयी अज्ञानता है। वह किसी भी तरह से गृह मंत्री बनने के लायक नहीं हैं। बेहतर होगा कि वो बम्बिनो की अवैध दोहरी नागरिकता पर काम करें।”

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this