12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराष्ट्रीयमैंने अभी तक बेटी को नहीं देखा है... साक्षी की हत्या से...

मैंने अभी तक बेटी को नहीं देखा है… साक्षी की हत्या से रुआंसा हुई मां बोल भी नहीं पा रहीं

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में दिल दहला देने वाले साक्षी मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच पीड़िता की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जब मुझे घर पर इस बारे में बताया गया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन्होंने ये भी बताया कि घटना के बाद अभी बेटी को नहीं देखा है। वहीं पीड़िता के पिता ने कहा है कि जिसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके।

‘मैंने अभी तक अपनी बेटी को नहीं देखा है’
साक्षी के हत्या के बाद से उनकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मेरे घर पर एक लड़की बताने आई थी। मैंने उसे डांटकर भगा दिया। मुझे लगा कि ऐसे मेरी बेटी को कौन मार सकता है। मैंने बाहर निकल कर देखा तो वहां लोगों की भीड़ थी। तब तक वहां पुलिस आ गई और मुझे वापस ले गई। मैं अपने पति को भी नहीं बता पाई। बाद में मैंने कॉल करके पति को बात बताकर बुलाया। मैंने अभी तक अपनी बेटी को नहीं देखा है।’

‘साहिल के बारे में नहीं जानती पीड़िता की मां’
जब उनसे पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि आपकी बेटी को क्यों मारा। तो उन्होंने कहा कि इस बारे में वो कुछ नहीं जानती। अब उनकी बेटी जिंदा नहीं। अगर कोई उनके साथ मारपीट होती तो वो जरूर मुझे बताती। लेकिन उसे किसने और क्यों मारा इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी उनसे काम करने की जिद कर रही थी। मैंने उसे काम करने से मना कर दिया। मैंने कहा कि तेरी मां अभी जिंदा है तुझे काम करने की कोई जरूरत नहीं है। तू क्यों कमाने जाएगी। मैं तेरी जरूरतों को पूरा करूंगी। इसके बाद उसने मुझसे कहा कि मैं शौचालय तक जा रही हूं। वो गली में गई। इसके बाद किसी ने उसे मार डाला।’ पीड़िता की मां ने कहा कि अगर आरोपी को पकड़ कर थाने में रखा गया तो वो वहां से निकल जाएगा। रिश्वत के जमाने में उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है।

‘बेटी के हत्यारे को मिले कड़ी सजा’
साक्षी के पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने बेटी के हत्यारे के खिलाफ कड़ी सजा की अपील की है। उन्होंने कहा ‘मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं मजदूरी करता हूं।

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...