10.3 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा आईटीआई में मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल पहुंचे सीएम

गोविंदपुरा आईटीआई में मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल पहुंचे सीएम

Published on

भोपाल।

सोमवार को गोविंदपुरा आईटीआई में मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया था जिसमें केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर भूपेंद्र यादव, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, गोविंदपुरा विधानसभा विधायक कृष्णा गौर ने एक क्लिक कर डिजी उड़ान पोर्टल का शुभारंभ भी किया।

इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पीएम मित्र पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ ही ग्लोबल स्किल पार्क शुरू करने की पहल युवाओं को रोजगार देगी। युवाओं को रोजगार से जोडऩे का कार्य जारी है,युवाओं को हुनर देना आवश्यक है। मध्यप्रदेश में लगातार निवेश आ रहा है जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को रोजगार देने के लिए चिंतित रहते हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) गोविंदपुरा में मेगा जॉब फेयर एवं श्रमिक चौपाल को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जॉब फेयर में विभिन्न संस्थान द्वारा 640 नियुक्तियाँ दी गई। चयनित आवेदकों को ऑफर लेटर एवं योजनाओं के स्वीकृति-पत्र का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की जानकारी भी दी। श्रमिक कल्याण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 4 श्रमोदय विद्यालय खोले गए, जहाँ श्रमिकों के बच्चे ही पढ़ते हैं। आगामी अगस्त माह तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती का लक्ष्य है। यह कार्य पूरा होने के बाद फिर 50 हजार पदों पर भर्ती का कार्य किया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में बीएचईएल सीटू कामगार ट्रेड यूनियन द्वारा पांच नंबर गेट पर...

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...