12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलरायुडू-जडेजा को ट्रॉफी दे किनारे हो गए धोनी, कप्तान का यह अंदाज...

रायुडू-जडेजा को ट्रॉफी दे किनारे हो गए धोनी, कप्तान का यह अंदाज बहुत कुछ कहता है

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2023 अब समाप्त हो चुका है और टूर्नामेंट के चैंपियन एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स बन गई है। माही ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांचवीं बार आईपीएल का चैंपियन बना दिया है। 29 मई को शुरू हुए फाइनल में चेन्नई ने गत विजेता गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। सुपर किंग्स के आईपीएल जीतने के बाद अंदर से हर एक भारतीय फैन खुश था। क्योंकि यह धोनी का अंतिम आईपीएल मैच भी साबित हो सकता है। वहीं जब फाइनल जीतने के बाद चमचमाती ट्रॉफी कलेक्ट करने की बारी आई तो कप्तान धोनी ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया। शायद ही उनसे सेल्फलेस कप्तान कोई होगा।

धोनी ने रायुडू और जडेजा से कलेक्ट करवाई ट्रॉफी
फाइनल जीतने के बाद जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ट्रॉफी कलेक्ट करने के लिए बुलाया गया। तो धोनी ने वहां अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल रहे अंबाती रायुडू और मैच जिताने वाले रविंद्र जडेजा को भी बुलाया। ऐसे में ट्रॉफी धोनी ने रायुडू और जडेजा से कलेक्ट करवाई और वह खुद बराबर में खड़े रहे। धोनी की यह अदा फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। माही हमेशा की तरह इस बार भी ट्रॉफी सेलेब्रेशन के दौरान सबसे कौने में सपोर्ट स्टाफ के साथ खड़े हुए नजर आए और उन्होंने युवा खिलाड़ियों को जीत का जश्न मानाने दिया। आईपीएल ने खुद ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है, जिसमें चेन्नई के सेलिब्रेशन के दौरान धोनी कौने में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

5 विकेट से जीती चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बोर्ड पर लगा दिए थे और चेन्नई के सामने 215 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था। टाइटंस की ओर से सर्वाधिक 96 रन साई सुदर्शन ने बनाए। जबकि रिद्धिमान साहा ने भी 54 रन की शानदार पारी खेली।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 171 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायुडू ने विस्फोटक पारी खेली। वहीं फिर अंत में 1 छक्का और चौका लगाकर रविंद्र जडेजा ने चेन्नई के लिए शानदार अंदाज में फिनिश किया और 5 विकेट से चेन्नई को जिता दिया।

Latest articles

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...