11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यअमृतसर से वैष्णो देवी जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 10...

अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत, बिहार के रहने वाले थे

Published on

जम्मू,

जम्मू कश्मीर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां अमृतसर से कटरा (जम्मू कश्मीर) जा रही बस खाई में गिर गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से कटरा जा रही थी. जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि बस में करीब 75 लोग सवार थे. इनमें से 10 की मौत हो गई.जबकि अन्य घायलों को जम्मू इलाज के लिए भेज दिया गया.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, CRPF अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली, तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. शवों को निकाला गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे.

बिहार के रहने वाले हैं मृतक
जानकारी के मुताबिक बस में सवार यात्री मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं. वह बच्चे के मुंडन के लिए परिवार के सभी करीबी बस में कटरा जा रहे थे. मुंडन समारोह के बाद उनके माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करने की योजना थी.

एलजी सिन्हा ने जताया शोक
दर्दनाक बस हादसे को लेकर जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों की मौत से बेहद आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना. घायलों को हर संभव सहायता और उपचार प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...