12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeभोपालMP: राज्यमंत्री भदौरिया सड़क हादसे में घायल, ट्रैक्टर से हुई कार की...

MP: राज्यमंत्री भदौरिया सड़क हादसे में घायल, ट्रैक्टर से हुई कार की टक्कर

Published on

भिंड,

मध्य प्रदेश के भिंड में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है. ओपीएस भदोरिया की कार और ट्रैक्टर के बीच हाइवे पर टक्कर हो गई जिसमें राज्यमंत्री भदौरिया को चोटें आई हैं. उन्हें ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.घटना भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 719 पर हुई है. इस हादसे में नगरीय प्रशासन और आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के साथ तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैडबरी फैक्ट्री के पास हादसा
कैडबरी फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ है जिसकी मालनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने भी पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया मंगलवार को ग्वालियर से मेहगांव की तरफ जा रहे थे.इसी दौरान जब उनकी कार मालनपुर इलाके में नेशनल हाइवे 719 पर कैडबरी फैक्ट्री के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राज्य मंत्री की कार समेत ट्रैक्टर ट्रॉली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

इस हादसे में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया समेत उनके एक सुरक्षाकर्मी और मंत्री की कार में सवार एक अन्य व्यक्ति चोटिल हो गए. सभी को उपचार के लिए ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल भेजा गया है. मौके पर मालनपुर थाना की पुलिस ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को किनारे कराया ताकि यातायात फिर से शुरू की जा सके.

 

Latest articles

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

More like this

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...