12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeभोपालMP में जीत के लिए कांग्रेस का BJP वाला फॉर्मूला! सभी सीटों...

MP में जीत के लिए कांग्रेस का BJP वाला फॉर्मूला! सभी सीटों पर कराएगी सुंदरकांड का पाठ

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी चुनावी जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राह पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है. वह बीजेपी के राम और बजरंगबली के फॉर्मूले को अपनाते हुए राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर सुंदरकांड और भगवदगीता पाठ कराने जा रही है. कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले राज्य की सभी 230 विधानसभाओं में सुंदरकांड और भगवदगीता का पाठ कराने का फैसला किया है.

कांग्रेस की धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी ने बताया कि हम 230 विधानसभाओं में 108 सुंदरकांड के पाठ करेंगे. इसके साथ ही बड़े स्थानों पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा. इसके अलावा शिवपुराण का आयोजन भी किया जाएगा.ऋचा गोस्वामी ने कहा कि कमलनाथ ने पिछले चुनाव में ही गौशालाओं के निर्माण के साथ-साथ रामपथ गमन के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया है. खुद कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा के सिमरिया में 101 फीट ऊंची हनुमान की प्रतिमा का निर्माण कराया है.

दरअसल हिंदुत्व की डगर पर चलने की कांग्रेस की एक बड़ी वजह 2018 का चुनाव भी रही, जब राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में की गई धार्मिक यात्राओं को भाजपा ने चुनावी हिंदुत्व कह कर घेरा था. इसके चलते 2023 के चुनाव से एक साल पहले ही कांग्रेस ने अपनी तैयारी मजबूत कर ली थी. इसके चलते न केवल कांग्रेस ने धार्मिक प्रकोष्ठ का गठन किया बल्कि बीते एक साल में ही कांग्रेस कार्यालयों में सुंदरकांड हनुमान चालीसा के पाठ समेत तमाम बड़े कार्यक्रम आयोजित कराना शुरू कर दिए. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ बकायदा बड़े धार्मिक आयोजनों में जाते हुए भी दिखाई देने लगे.

हाल ही में कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा में रिकॉर्ड जीत हासिल की है. पार्टी ने यहां की 224 में से 136 सीटों पर जीत दर्ज कर ली. जबकि, बीजेपी को 65 सीटें ही मिलीं. 2018 में हुए एमपी चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई थी. हालांकि, 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए. इस कारण उनके समर्थक विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गए और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई.

 

Latest articles

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

More like this

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...