9.1 C
London
Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यशादी में डांस पर पति-पत्‍नी में हुआ विवाद, चलती बाइक से नहर...

शादी में डांस पर पति-पत्‍नी में हुआ विवाद, चलती बाइक से नहर में कूदी पत्‍नी, बचाने उतरा पति भी हुआ लापता

Published on

हरदोई

हरदोई के माधोगंज थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर कहासुनी ने दो जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। पति से लड़ाई के बाद एक महिला चलती बाइक से उतरी और नहर में कूद गई। पति यह देखकर हक्‍का-बक्‍का रह गया। पत्‍नी को बचाने के लिए पीछे-पीछे वह भी कूदा और दोनों तेज धार में बह गए। गोताखोर दोनों को तलाश नहीं पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि माधौगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के मानसिंह के रिश्‍तेदर के घर शादी थी। मानसिंह अपनी पत्‍नी आरती के साथ उनके घर इस आयोजन में शामिल होने गए थे। दोनों के परिवारों का कहना है कि शादी में आरती अपनी बहनों के साथ डांस कर रही थी। इसी बात पर पति और पत्‍नी के बीच विवाद हो गया। दोनों शादी समारोह से बाहर निकले और बाइक पर बैठकर घर के लिए चल दिए।

दोनों जैसे ही शारदा नहर के पुल पर पहुंचे बाइकी की रफ्तार कुछ कम हो गई। इसी बची नाराज आरती चलती बाइक से उतरी और नहर में कूद गई। उसे बचाने के लिए माधोसिंह भी नहर में कूद गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने दोनों को खोजने की कोशिश की, लेकिन उन्‍हें कुछ भी नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।

Latest articles

भेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

भेल भोपाल।भेल संघर्षशील संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के तत्वावधान में भेल के गेट नं....

हाउसिंग बोर्ड लाएगा 9 नई आवासीय योजनाएं

भोपाल।राजधानी में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबर है। मध्यप्रदेश...

ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की टक्कर में 5 की मौत

भोपाल।भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके...

भोपाल का स्कूल संचालक ड्रग तस्करी में गिरफ्तार

भोपाल।भोपाल में सेंट माइकल स्कूल और सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी का संचालक अबान शकील...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...