16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeखेलPAK टीम भारत आने को तैयार, लेकिन...', WC को लेकर PCB का...

PAK टीम भारत आने को तैयार, लेकिन…’, WC को लेकर PCB का जवाब

Published on

लाहौर,

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और सीईओ ज्योफ एलार्डिस दोनों इस समय पाकिस्तान दौरे पर हैं. ICC अध्यक्ष और सीईओ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से यह आश्वासन लेने के लिए लाहौर पहुंचे हैं कि वो पाकिस्तान टीम को इस साल वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत दौरे पर भेजेगा. साथ ही यह आश्वासन भी चाहते हैं कि पाकिस्तान अपने मैचों के लिए हाइब्रिड मॉडल लागू करने पर जोर नहीं देगा.

मगर इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज के मुताबिक, पीसीबी ने आईसीसी को साफ शब्दों में कह दिया है कि वो तो अपनी टीम को भारत दौरे पर भेजना चाहते हैं, लेकिन इस पूरे मामले में सरकार के आदेशों का पालन किया जाएगा.

आईसीसी से क्या कहा पाकिस्तान बोर्ड ने?
यदि पाकिस्तान सरकार का आदेश होगा, तभी पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के लिए भारत दौरे पर जाएगी. सरकार ने इनकार किया, तो पाकिस्तान टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत वर्ल्ड कप के अपने मैच किसी दूसरे देश में भी खेल सकती है. बता दें कि इस साल सितंबर में पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप होना है.

इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. भारतीय टीम अपने मैच किसी दूसरे देश में खेल सकती है. यही वजह है कि पाकिस्तान बोर्ड भी अपना रुख इसी तरह अख्तियार करना चाहते है.

हाइब्रिड मॉडल को लेकर चिंतित है आईसीसी
दरअसल, सूत्रों ने पीटीआई से पुष्टि की कि आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और सीईओ ज्योफ एलार्डिस विशेषकर इसलिए लाहौर पहुंचे हैं, ताकि वह अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आश्वासन हासिल कर सकें.

पीसीबी के प्रमुख नजम सेठी ने स्पष्ट किया है कि अगर भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी तो फिर उनकी टीम भी विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी. इसके बाद ही आईसीसी के शीर्ष पदाधिकारी पाकिस्तान दौरे पर आए हैं.

सूत्रों ने कहा, ‘आईसीसी और विश्वकप का मेजबान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) नजम सेठी के हाइब्रिड मॉडल को लेकर चिंतित हैं. सेठी ने हाइब्रिड मॉडल का सुझाव हालांकि विश्व कप से पहले होने वाले एशिया कप के लिए दिया है, लेकिन अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए यह मॉडल स्वीकार कर लिया जाता है तो पीसीबी पाकिस्तान के भारत में खेलने के सवाल पर आईसीसी से विश्व कप में भी इस मॉडल को लागू करने के लिए कह सकता है.’

सेठी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यदि पाकिस्तान सरकार सुरक्षा कारणों से टीम को भारत भेजने की अनुमति नहीं देती है तो पीसीबी ऐसी स्थिति में आईसीसी से पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थान पर करवाने के लिए कहेगा. सूत्रों ने कहा, ‘स्वाभाविक है कि आईसीसी और बीसीसीआई इस तरह की स्थिति नहीं चाहते क्योंकि इससे भारत-पाकिस्तान मैच और यहां तक कि टूर्नामेंट की सफलता भी प्रभावित होगी.’

एक अन्य सूत्र ने कहा कि यही वजह है कि बीसीसीआई के सचिव जय शाह एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार नहीं कर रहे हैं जिसके तहत तीन या चार मैचों का आयोजन पाकिस्तान में और बाकी मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात या श्रीलंका में होगा. पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान है और सेठी लगातार दोहरा रहे हैं कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की बजाय तटस्थ स्थल पर किया जाता है तो उनकी टीम प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगी.

सूत्रों ने इसके साथ ही संकेत दिए कि अगर पाकिस्तान एशिया कप के कुछ मैचों की मेजबानी नहीं करता है तो इसका विश्व कप पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा, ‘आईसीसी के पदाधिकारी पीसीबी और बीसीसीआई के बीच सेतु के रूप में काम करने तथा एशिया कप और विश्व कप से संबंधित लंबित मुद्दों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं.’

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...