11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यजिसकी चाल पर कायल हुई कांग्रेस, कर्नाटक CM सिद्धारमैया का बनाया सलाहकार......

जिसकी चाल पर कायल हुई कांग्रेस, कर्नाटक CM सिद्धारमैया का बनाया सलाहकार… जानिए कौन हैं सुनील कानुगोलू

Published on

बेंगलुरु

चुनावी रणनीतिकार सुनील कानुगोलू को कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने वाले कानुगोलू को कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह बड़ा तोहफा मिला है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया कि सुनील कानुगोलू सीएम के मुख्य सलाहकार होंगे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। बेंल्लारी में जन्मे कानुगोलू बेंगलुरु में रहते हैं, जो कि पहले बीजेपी, डीएमके और एआईएडीएमके के लिए भी काम कर चुके हैं।

कानुगोलू की रणनीति की कायल हुई कांग्रेस
पार्टी के सूत्रों ने के मुताबिक राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटें जीतने के लिए आलाकमान की इच्छा के मुताबिक यह कदम उठाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और कई बीजेपी नेताओं के धुंआधार प्रचार के बाद भी कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की। सुनील कानुगोलू ने रणनीति बनाई और कांग्रेस के लिए रोडमैप दिया। सूत्रों का कहना है कि सुनील कानुगोलू की टीम ने राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में सिलसिलेवार तरीके से सर्वे किया और कांग्रेस के लिए रणनीति बनाई। कानुगोलू ने मतदाताओं तक पांच गारंटी पहुंचाने की दिशा में भी काम किया। वह एक साल से कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं।

2019 लोकसभा में एक लोकसभा सीट जीती थी कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी 2019 के आम चुनाव में 28 में से केवल एक लोकसभा सीट जीत पाई थी। उपमुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार के भाई डी.के. सुरेश ही सिर्फ जीत पाए थे। बीजेपी ने 25 सीट पर जीत दर्ज की थी। सुमलता अंबरीश ने मांड्या सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। पूर्व पीएम एच.डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ने हासन सीट से चुनाव जीता था। देवेगौड़ा खुद तुमकुरु सीट पर भाजपा उम्मीदवार जीएस बसवाराजू से शर्मनाक तरीके से चुनाव हार गए थे। फिलहाल बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस कर्नाटक में 20 से अधिक सीटें हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...