7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालआपको कितनी बहस आती है... फिर MP वाले जज साहब की वकील...

आपको कितनी बहस आती है… फिर MP वाले जज साहब की वकील के साथ गरमा-गरमी हो गई

Published on

जबलपुर

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल के साथ सुनवाई के दौरान वकील की बहस हो गई है। वकील दलील देने के दौरान जज साहब पर आरोप लगा रहा था। इस पर जस्टिस विवेक अग्रवाल को गुस्सा आ गया है। उन्होंने वकील विकास मिश्रा को कहा कि आपको कितनी बहस आती है, ये सब यहां रेकॉर्ड हो रहा है। अगर आपकी सुनवाई यहां नहीं होती है तो आप चीफ जस्टिस को लिखकर दे दीजिए। लाइव स्ट्रीमिंग का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

दरअसल, वकील का कहना था कि मेरी कोई बहस कंसीडर नहीं की जाती है। हम सिर्फ ऑर्डर लेने के लिए नहीं आते हैं। साथ ही वकील यह भी कह रहा है कि मेरा केस आपके पास नहीं आए। यह सुनवाई स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा था। सुनवाई एएनएम नियुक्ति को लेकर थी। वकील का कहना था कि वैकेंसी निकली हुई थी। विभाग की तरफ से कहा जा रहा है कि पद खाली नहीं हैं। जस्टिस विवेक अग्रवाल ने वकील को कहा कि आपका क्लेम ही गलत है। आप हाईकोर्ट का आदेश पढ़िए।

सुनवाई के दौरान जस्टिस विवेक अग्रवाल और वकील विकास मिश्रा में कई बार तीखी बहस भी हो गई है। वकील बार-बार जस्टिस विवेक अग्रवाल पर आरोप लगा रहे थे। वहीं, जज साहब सिर्फ तथ्यों की मांग कर रहे थे। इस दौरान जस्टिस विवेक अग्रवाल ने यह भी कहा कि आप बहस मत कीजिए पहले रूल बताइए। इसके बाद दोनों में बात और बढ़ती गई है। वकील 2011 के नियम की दलील दे रहा था। इस पर जस्टिस विवेक अग्रवाल ने कहा कि पहले आप उस रूल को बताइए।

इसके बाद वकील कहता है कि हम यहां न्याय के लिए आते हैं। इस तरह से कैंसिल ऑर्डर लेने नहीं। वकील फिर कहता है कि हमें न्याय नहीं मिलता है। बार-बार दोहराने पर जस्टिस अग्रवाल कहते हैं कि आप लिखकर दे दीजिए।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this