8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'2024 चुनाव में सरप्राइज मिलेगा, मोदी सरकार के खिलाफ एक undercurrent बन...

‘2024 चुनाव में सरप्राइज मिलेगा, मोदी सरकार के खिलाफ एक undercurrent बन रहा’, US में बोले राहुल

Published on

वॉशिंगटन,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन से अमेरिका के दौरे पर हैं. वे लगातार मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच राहुल ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष एकजुट है और जमीन पर काफी अच्छा काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि एक छिपा हुआ अंडर करंट पैदा हो रहा है और यह अगले लोकसभा चुनाव में लोगों को आश्चर्यचकित करेगा.

राहुल गांधी वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब पहुंचे थे. यहां उनसे सवाल जवाब किए गए. इस दौरान राहुल से विपक्ष को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अगले दो साल में कांग्रेस पार्टी बहुत अच्छा करेगी. मुझे लगता है कि ऐसा होगा.

बेहतर संकेत मिलेगा- राहुल
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि इंतजार करें और अगले तीन या चार राज्यों के चुनाव देखें. जो होने जा रहा है उसका एक बेहतर संकेत मिलेगा. राहुल गांधी ने कहा, मुझे लगता है कि एक अंडर करंट पैदा हो रहा है. मुझे लगता है (नतीजे) लोगों को चौंका देगा.

वहीं, राहुल ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भारत में विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है और मुझे लगता है कि यह अधिक से अधिक एकजुट हो रहा है. हम सभी विपक्षी दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं. मुझे लगता है कि काफी अच्छा काम हो रहा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह एक कठिन काम है. क्योंकि कई जगह ऐसे हैं, जहां हम अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. इसलिए गिव एंड टेक जरूरी है. मुझे विश्वास है कि विपक्ष एकजुट होगा.

राहुल ने मुस्लिम लीग को बताया धर्मनिरपेक्ष पार्टी
जब राहुल से केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के साथ कांग्रेस के गठबंधन के बारे में सवाल किया गया, तो राहुल ने कहा, मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष पार्टी है. इसमें कुछ भी नॉन सेक्युलर नहीं है. दरअसल, केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है. राहुल 2019 में केरल के वायनाड से ही लोकसभा चुनाव भी जीते थे. हालांकि, अब उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो गई है.

राहुल ने मोदी सरकार को घेरा
राहुल गांधी मंगलवार को अमेरिका पहुंचे थे. यहां उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था.राहुल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ भी बातचीत की. राहुल ने वाशिंगटन डीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राहुल अलग अलग कार्यक्रमों में तमाम मुद्दों पर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. राहुल गांधी वाशिंगटन डीसी में सांसदों और थिंक टैंकों के साथ बैठकें करेंगे.

अमेरिका के अपने सप्ताह भर के दौरे के दौरान 52 वर्षीय कांग्रेस नेता के भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने और वॉल स्ट्रीट के अधिकारियों व यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ बातचीत करने की भी संभावना है. उनकी ये यात्रा 4 जून को न्यूयॉर्क में एक सार्वजनिक सभा के साथ खत्म होगी. ये कार्यक्रम न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में होगा.

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...