12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलएशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस दिन होगी भारत-PAK...

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस दिन होगी भारत-PAK की भिड़ंत

Published on

नई दिल्ली,

हॉन्गकॉन्ग में 12 जून से खेले जाने वाले इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. 14 सदस्यीय टीम की कप्तानी श्वेता सहरावत करने जा रही हैं. इस टूर्नामेंट में भारत-ए टीम अपना पहला मुकाबला 13 जून को मेजबान हॉन्गकॉन्ग से खेलेगी. इस टूर्नामेंट में सबकी निगाहें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेंगी, जो 17 जून को होगा.

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा , ‘अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने शुक्रवार को आगामी एसीसी इमर्जिग महिला एशिया कप के लिये भारत ए टीम का चयन किया है.’

इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया गया. ग्रुप-ए में भारत को हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड-ए, पाकिस्तान-ए के साथ रखा गया है, जबकि बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए , मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात ग्रुप-बी में हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा.

भारत-ए टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने इस साल जनवरी में आईसीसी अंडर-19 वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी शेफाली वर्मा ने की थी, जबकि श्वेता के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले थे. श्वेता सेहरावत ने सात मुकाबलों में 99 की अद्भुत औसत और तीन अर्धशतकों की मदद से 297 रन बनाए.

भारत-ए (इमर्जिंग टीम): श्वेता सहरावत ( कप्तान ), सौम्या तिवारी, तृषा गोंगाडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा छेत्री, ममता मडीवाला, टिटास साधू, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा.
मुख्य कोच: नूशिन अल खादीर

भारत-ए का कार्यक्रम:
12 जून बनाम हॉन्गकॉन्ग
15 जून बनाम थाईलैंड-ए
17 जून बनाम पाकिस्तान-ए

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...