27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र के जंबूरी और दशहरा मैदान में ब्राह्मण और धाकड़ समाज...

भेल क्षेत्र के जंबूरी और दशहरा मैदान में ब्राह्मण और धाकड़ समाज भरेंगे हुंकार

Published on

– लाखों सामाजिक बंधु होंगे शामिल

भोपाल।

भेल क्षेत्र के जंबूरी और दशहरा मैदान अब चुनावी वर्ष में राजनीतिक अखाड़ों के रूप में सामने आ रहे है। विगत कही महीनों से यहां विभिन्न समाजों द्वारा अपनी मांगों को लेकर यहां महाकुंभ का आयोजन कर चुके है। अपने राजनतिक आकाओं से अपनी मांगों की हां भी कराई है। अब रविवार को यहां जंबूरी मैदान में ब्राह्मण समाज और दशहरा मैैदान मेंं किरार धाकड़ समाज अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे।

देखना यह है कि इस महाकुंभ में शिरकत करने वाले वरिष्ठ राजनीतिक दल के नेता क्या घोषणा करते हैं।इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। भेल के अन्ना नगर दशहरा मैदान में 4 जून को भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से सामाजिक बंधु भाग लेंगे। आगामी चुनाव को देखते हुए इसे महाकुंभ का नाम भी दिया जा रहा है। जिसमें ब?ी संख्या में सामाजिक बंधु भाग लेंगे।

आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, साधना सिंह चौहान समेत कई लोग शामिल होंगे। वहीं रविवार को प्रदेश के सभी ब्राह्मण संगठन मिलकर एक ही मंच पर विशाल ब्राह्मण महाकुंभ हुंकार सम्मेलन करने जा रहे हैं। इस शक्ति प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज की 11 सूत्रीय मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा। ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर कक्का ने बताया कि ब्राम्हण महाकुंभ के मुख्य अतिथि के रूप में सनातन धर्म के आचार्य द्वारिका पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज आ रहे हैं।

वहीं महाकुंभ में विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। महाकुंभ में सभी राजनीतिक दलों के ब्राम्हण नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि 2018 में भी ब्राह्मणों की नाराजगी के चलते भाजपा को खासा नुकसान उठाना पड़ा था लेकिन जिस तरह से सभी राजनीतिक दल दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग पर नजर है। अब देखना यह होगा कि ब्राम्हण समाज एक मंच पर अगर अपने हक की लड़ाई को कहां तक ले जा पाता है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...