8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यचार बच्चों की हत्या कर मां ने किया सुसाइड, राजस्थान से सामने...

चार बच्चों की हत्या कर मां ने किया सुसाइड, राजस्थान से सामने आया खौफनाक कांड

Published on

बाड़मेर / जोधपुर

राजस्थान के बाड़मेर जिले के मंडली थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 3 जून शनिवार शाम को एक महिला ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने चारों बच्चों को अनाज के ड्रम में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दिया। फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पोस्टमार्टम कर शवों को मोर्चरी में रखवाया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मंडली थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि बाड़मेर के बानियावास गांव की रहने वाली 27 साल की उर्मिला ने अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को कथित तौर पर अनाज के ड्रम में डालकर बाहर से ढक्कन बंद कर दिया। फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जोधपुर में मजदूरी करता था पति
थानाधिकारी के मुताबिक, घटना के समय महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर (जोधपुर) गया हुआ था। उन्होंने बताया कि जब शाम के समय में उर्मिला और उसके बच्चे नहीं दिखे, तो पास में रह रहे जेठाराम के रिश्तेदार उसके घर पहुंचे। थानाधिकारी के अनुसार, रिश्तेदारों ने उर्मिला को फांसी के फंदे से झूलता देखा और उन्होंने जब बच्चों की तलाश की, तो वे ड्रम के अंदर मिले। इसके बाद, रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच अनबन से जुड़ा है। ऐसा लग रहा है कि महिला की ओर से अपने बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की गई। फिलहाल घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...