15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'मेरे भाई से बात करवा दो...', आखिरी ख्वाहिश पूरी होते ही ट्रेन...

‘मेरे भाई से बात करवा दो…’, आखिरी ख्वाहिश पूरी होते ही ट्रेन में फंसे घायल ने तोड़ा दम

Published on

बालासोर,

मेरे भाई से बात करवा दो… ये अंतिम ख्वाहिश थी ललित ऋषिदेव की. जी हां 22 साल का ललित भी ओडिशा रेल हादसे में मारे गए उन 288 लोगों में से एक है जो कि कोरोमंडल ट्रेन में सफर कर रहा था. लेकिन उसे नहीं पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर होने वाला है. बिहार के पूर्णिया का रहने वाले ललित को चेन्नई में मजदूरी का काम मिला था.

नौकरी के लिए वह घर से निकला तो जरूर. लेकिन अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सका. बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में ललित गंभीर रूप से घायल हो गया था.जब उसे रेस्क्यू किया गया तो उसकी हालत काफी नाजुक थी. शायद वह जान चुका था कि अब उसके पास गिनती के कुछ ही मिनट बचे हैं. इसलिए उसने रेस्क्यू करने वाले शख्स से गुजारिश की कि वह उसकी बात उसके छोटे भाई से करवा दे.

शख्स ने तुरंत ललित का मोबाइल ढूंढना शुरू किया. जल्द ही मोबाइल मिला तो ललित के भाई मिथुन ऋषिदेव को फोन लगाया गया. कुछ ही मिनट ललित उससे बात कर पाया. फिर उसकी वहीं मौत हो गई. भाई की मौत की खबर सुनते ही मिथुन फूट-फूट कर रोने लगा. परिवार भी सदमे में चला गया.

नहीं मिल पा रहा था ललित का शव
भाई का शव लेने के लिए रविवार को जब मिथुन परिवार संग बालासोर पहुंचा तो उन्हें ललित का शव ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. दरअसल, उस समय पता ही नहीं चल पा रहा था कि आखिर ललित का शव है कहां. इतने ज्यादा शवों में ललित का शव ढूंढना काफी मुश्किल भरा था. फिर ‘आजतक’ की टीम ने मिथुन और उसके घर वालों की मदद की.

ललित के साथ सफर कर रहे दो लोगों की भी मौत
आखिरकार ललित का शव ढूंढ निकाला गया. बेटे के शव को देख माता-पिता अपनी सुध ही खो बैठे. वहीं, मिथुन भी यकीन नहीं कर पा रहा था कि उसका बड़ा भाई अब इस दुनिया में नहीं है. परिवार ने बताया कि ललित के साथ तीन और भी लोग थे. जिनमें से दो की मौत इस रेल हादसे में हो गई है.

रेल हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत हुई है
बता दें, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को तीन रेलगाड़ियों में हुई भीषण टक्कर से अभी तक 288 लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हैं. बचाव और राहत कार्य के बाद रेलवे वे शनिवार रात में ही पटरियों से अधिकांश मलबा हटा दिया है और ट्रैक को जल्द शुरू करने की कोशिश जारी है. रेल मंत्रालय के मुताबिक, 1000 से अधिक कर्मचारी लगातार काम पर जुटे हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...