10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलवीरेंद्र सहवाग ने दिखाया बड़ा दिल, ट्रेन हादसे में माता-पिता को खोने...

वीरेंद्र सहवाग ने दिखाया बड़ा दिल, ट्रेन हादसे में माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शुक्रवार को हुए दुखद ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के बच्चों को मदद का हाथ बढ़ाया है। ट्रेन दुर्घटना में 275 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 1,175 लोगों को चोटें आईं। तीनों ट्रेन शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपर फास्ट और एक मालगाड़ी की बालासोर जिले में टक्कर हो गई थी। यह भारतीय इतिहास के सबसे बड़े ट्रेन हादसों में शामिल है।

सहवाग ने क्या लिखा?
वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि वह सहवाग स्कूल में उन सभी बच्चों को फ्री में पढाएंगे, जिन्होंने हादसे में माता-पिता को खो दिए हैं। सहवाग ने घटना की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा- यह फोटो हमें लंबे समय तक परेशान करेगी। दुख की इस घड़ी में मैं कम से कम इतना तो कर ही सकता हूं कि इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखूं। मैं ऐसे बच्चों को सहवाग स्कूल के बोर्डिंग फैसिलिटी में मुफ्त शिक्षा देने का ऑफर दे रहा हूं। सभी परिवारों के लिए प्रार्थना और उन सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं के लिए तालियों जो बचाव कार्यों में सबसे आगे रहे हैं, मेडिकल टीम और स्वयंसेवक जो स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। हम इसमें साथ हैं।

लोगों ने सहवाग का सराहा
इस घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर लोग वीरेंद्र सहवाग की काफी सराहना कर रहे हैं। 2015 में भारत के लिए आखिरी मैच खेलने वाले 44 साल के सहवाग का हरियाणा में स्कूल है। इससे पहले 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद भी सहवाग ने शहीद के बच्चों के लिए इसी तरह का ऑफर दिया था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...