15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य…तो वामपंथी राजनीत‍ि कर रहे होते आद‍ित्‍यनाथ! जान‍िए कैसे जुड़े भाजपाई व‍िचारधारा...

…तो वामपंथी राजनीत‍ि कर रहे होते आद‍ित्‍यनाथ! जान‍िए कैसे जुड़े भाजपाई व‍िचारधारा से

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगर कॉलेज के दिनों में अपने वामपंथी जीजा की सलाह मान ली होती, तो शायद वह लेफ्ट की राजनीति कर रहे होते। योगी आदित्यनाथ के छात्र जीवन का यह किस्सा शांतनु गुप्ता द्वारा लिखी जीवनी ‘द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर में मिलता है।

जब अजय मोहन बिष्ट थे योगी
5 जून, 1972 को योगी आदित्यनाथ जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता एक वन रेंजर थे। साल 1991 की बात है। तब सीएम योगी, अजय मोहन बिष्ट हुआ करते थे। उनका दाखिला कोटद्वार के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में था। इसी कॉलेज में योगी आदित्यनाथ के जीजा जयप्रकाश भी थे। वामपंथी रुझान वाले योगी आदित्यनाथ के जीजा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के छात्र संगठन SFI से जुड़े हुए थे। उन्हीं दिनों अजय मोहन बिष्ट भी छात्र राजनीति में दिलचस्पी ले रहे थे और काफी सक्रिय भी थे।

जीजा की सलाह
अजय की दिलचस्पी और सक्रियता देख उनके जीजा जय प्रकाश ने उन्हें वामपंथी छात्र संगठन SFI ज्वाइन करने की सलाह दी। जयप्रकाश ने काफी हद तक अजय को अपने विचारों से प्रभावित भी किया था। अजय अपने जीजा की सलाह पर विचार भी कर रहे थे। लेकिन तभी उनकी मुलाकात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमोद रावत उर्फ टुन्ना से हुई। टुन्ना कॉलेज में अजय के सीनियर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य थे।शांतनु गुप्ता अपनी किताब में बताते हैं कि एक रोज कॉलेज की लाइब्रेरी में प्रमोद रावत के साथ अजय की लंबी बातचीत हुई और उन्होंने अजय को एबीवीपी में शामिल होने के लिए राजी कर लिया।

ABVP ने नहीं दिया टिकट
ABVP में शामिल होने के बाद अजय, साल 1992 में अपने कॉलेज में सचिव के पद के लिए छात्रसंघ चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन ABVP ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया क्योंकि किसी अन्य छात्र को वादा किया गया था। इसके बाद अजय ने सचिव पद के लिए निर्दलीय विद्रोही उम्मीदवार के रूप में पर्चा भर दिया। उनके मैदान में उतरने से एबीवीपी का उम्मीदवार हार गया। हालांकि उन्हें भी सफलता नहीं मिली और अपने करियर का पहला और आखिरी (अब तक) चुनावी हार का सामना करना पड़ा।

एक इंटरव्यू में जब योगी आदित्यनाथ से SFI में शामिल न होने और छात्रसंघ चुनाव हारने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह सब चीजें सामान्यत: जीवन में आती हैं। इसका बहुत महत्व नहीं है। महत्व यह है कि आपकी दिशा क्या है। आपका वैचारिक अधिष्ठान (आधार) क्या है। आप अपने उन मूल्यों, उन आदर्शों से भटके तो नहीं हैं। और हम लोग बिना भटके, बिना डिगे, बिना झुके अपने उस पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहे हैं।”

ABVP के रास्ते अवैद्यनाथ से हुआ संपर्क
ABVP के सदस्य के रूप में, योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आए। नाथ पंथ की दीक्षा ली। कुछ ही दिनों में आदित्यनाथ को “छोटा महंत” के नाम से जाना जाने लगा। आने वाले वर्षों में वह न सिर्फ गोरखनाथ पीठ के उत्तराधिकारी बने बल्कि अपने गुरु अवैद्यनाथ के राजनीतिक उत्तराधिकारी भी बने। उन्होंने साल 1998 में 26 साल की उम्र में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और 2017 में मुख्यमंत्री बनाए जाने तक गोरखपुर के सांसद बने रहे।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...