16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपेट्रोल 200 रुपये, जरूरी दवाओं की कमी, ATM खाली … हिंसा के...

पेट्रोल 200 रुपये, जरूरी दवाओं की कमी, ATM खाली … हिंसा के बाद मणिपुर के कैसे हैं हालात?

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में हिंसक संघर्ष के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहां के हाईवे ब्लॉक होने के कारण जरूरी चीजों के दाम महंगे हो गए हैं। पेट्रोल की कमी है और इसी कारण जिन पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध है, वहां पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। पेट्रोल ब्लैक में 200 रुपये प्रति लीटर में बिक रहे हैं।

पिछले कई हफ्तों से ऐसा ही है। यही नहीं मणिपुर में जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी है और ATM भी खाली हैं, जिसके कारण लोगों के पास कैश रुपये नहीं है। दुकानें भी कुछ घंटे के लिए ही खुलती हैं। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़की थी और इसके कारण काफी नुकसान हुआ सरकार के आंकड़ों के अनुसार हिंसा में मरने वालों की संख्या 98 है और 310 लोग इसमें घायल हुए हैं।

दोनों समुदायों के सदस्यों (मेइती और कुकी समुदाय) ने अपने घरों को खो दिया और उन्हें मणिपुर, दिल्ली, दीमापुर या गुवाहाटी स्थित राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। मणिपुर में लोग एक महीने से इंटरनेट कनेक्शन के बिना दुनिया से कटे हुए हैं और हर दिन कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू हटने के बाद छोटे-छोटे अंतराल में सामान्य जीवन जी रहे हैं।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मणिपुर में जरूरी सामानों की कीमत रातोंरात दोगुनी हो गई क्योंकि नागरिक निकायों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 को ब्लॉक कर दिया और मालवाहक ट्रकों को राजधानी इंफाल में प्रवेश करने से रोक दिया गया।

चावल की औसत कीमत पहले के 30 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गई है। वहीं सब्जियों की कीमत पर आसमान छू रहा है। प्याज जो पहले 35 रुपये प्रति किलो था, वह अब 70 रुपये और आलू की कीमत 15 रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो गई है। अंडे की कीमत अब 6 रुपये प्रति पीस से बढ़कर 10 रुपये प्रति पीस हो गई है। रिफाइंड तेल भी महंगा हो गया है। 220 रुपये का रिफाइंड अब लगभग 250 रुपये से 280 रुपये तक बिक रहा है।

मणिपुर में लोग पेट्रोल ब्लैक में 200 रुपये प्रति लीटर के दाम पर खरीद रहे हैं क्योंकि ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया है। वहीं जो कुछ पेट्रोल पंप खुले हैं, वहां पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। राहत शिविरों में शरण लेने वाले दोनों प्रभावित समुदायों के सदस्यों ने कहा कि सभी के लिए भोजन उपलब्ध नहीं है और उन्हें भूखे पेट सोना पड़ता था। कई राहत शिविरों में लोग बीमार पड़ रहे हैं और उन्हें कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...