12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य200 रुपये लीटर पेट्रोल, 79 रुपये किलो प्याज, दूध के दाम तो...

200 रुपये लीटर पेट्रोल, 79 रुपये किलो प्याज, दूध के दाम तो पूछो मत…पाकिस्तान नहीं भारत के इस राज्य में महंगाई का महासंकट

Published on

नई दिल्ली

100 रुपये लीटर पेट्रोल भरवाने में आपकी हालत खराब हो रही है, लेकिन जरा उन लोगों के बारे में सोचिए, जिन्हें भारत में रहते हुए 200 रुपये लीटर पेट्रोल भरवाने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। खाने -पीने की चीजों की कीमत आसमान छू रही हैं। प्याज 70 रुपये किलो बिक रहा है तो आलू 40 रुपये किलो के पार हो चुका है। जो अंडा 6 रुपये पीस बिक रहा था अब 10 से 12 रुपये पीस बिक रहा है। खाने के तेल की कीमत 280 रुपये किलो को पार कर गया है। जो चावल कुछ दिन पहले 30 रुपये किलो बिक रहा था आज 60 रुपये किलो पर पहुंच चुका है। बैंक बंद हैं और ATM में कैश नहीं है… ये सब पढ़कर अगर आपको लग रहा है कि हम पाकिस्तान की महंगाई की बात कर रहे हैं तो आप गलत है। ये हालात भारत के ही राज्य के हैं।

200 रुपये लीटर पेट्रोल
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा की मार झेल रहा मणिपुर महंगाई की चपेट में आ चुका है। मणिपुर हिंसा का साइड इफेक्ट राज्य पर तेजी से दिख रहा है। यहां कई जरूरी चीजों की सप्लाई बाधित हो गई है। NH2 पर यातायात बाधित होने की वजह से जरूरी सामान यहां नहीं पहुंच रहे हैं। जिसका असर कीमतों पर दिखने लगा है। मणिपुर में ब्लैक मार्केट में पेट्रोल 200 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसके लिए भी लोगों को घंटों तक लाइन में खड़े रहना पड़ता है। हिंसा के कारण सप्लाई ठप है, जिसकी वजह से लोगों को ब्लैक में पेट्रोल-डीजल खरीदना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे बाधित होने की वजह से ट्रक इंफाल में नहीं घुस पा रहे हैं। जिसकी वजह से जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। हिंसा के कारण अधिकांश पेट्रोल पंप खाली हैं। कुछ पेट्रोल पंपों जो खुले हैं, उनके बाहर कई किलोमीटर की लंबी लाइनें लगी हैं।

ATM खाली नहीं मिल रही जरूरी दवाईयां
नेशनल हाईवे बंद होने और हिंसा के कारण राज्य में जीवन रक्षक जैसी बेहद जरूरी दवाओं की भारी कमी हो गई है। बैंक के एटीएम खाली है। प्रदेश में दुकानें रोज केवल कुछ घंटों के लिए खुलती हैं। नेशनल हाईवे बंद होने के चलते इंफाल बाकी जगहों से कट गया है। लोगों की डेली लाइफ चुनौतीपूर्ण हो गई है। पिछले कई हफ्तों से ये परेशानी जारी है। बैंक बंद हैं और इंटरनेट चालू नहीं हैं। एटीएम खाली होने के बाद लोगों का संकट बढ़ता जा रहा है।

खाने-पीने की चीजों की कीमत सातवें आसमान पर
हिंसा प्रभावित मणिपुर में खाने-पीने की चीजों की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गई है। चावल की औसत कीमत जो कुछ दिन पहले तक 30 रुपये थी, वो सीधे डबल होकर 60 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि 3 मई को मणिपुर में दो समुदायों के बीच भड़कीं हिसा के बाद हालात बिगड़ गए। इस हिंसा के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमत रातोंरात दोगुनी हो गई। नेशनल हाईवे नंबर 2 को ब्लॉक होने के कारण मालवाहक ट्रकों राजधानी इंफाल में प्रवेश नहीं कर पा रही है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...