भोपाल
बीएचईएल लेडीज एजूकेशनल वेलफेयर विंग में नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नविता निगम के मार्गदर्शन में कमला नेहरू बाल उद्यान का भ्रमण किया एवं बाल रेल का आनंद लिया । इस अवसर पर श्रीमती निगम ने बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया ।
उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहकर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल कर स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए । हमें हमेशा बीएचईएल उद्योग नगरी एवं उद्यान को हरा भरा रखने का प्रयास करना चाहिए । कार्यक्रम में भेल लेडीज क्लब की सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
