16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'ओडिशा हादसे के बाद हजारों लोगों ने टिकट कैंसिल किए', कांग्रेस के...

‘ओडिशा हादसे के बाद हजारों लोगों ने टिकट कैंसिल किए’, कांग्रेस के दावे को IRCTC ने बताया गलत

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर कांग्रेस के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि रेल दुर्घटना के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट कैंसिल कर दिए. IRCTC ने कांग्रेस के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि यह दावा गलत है. कैंसिलेशन की संख्या नहीं बढ़ी है.

दरअसल, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को ट्रिपल ट्रेन हादसा हो गया था. यहां तीन ट्रेनों की टक्कर हुई थी. इस हादसे में 275 लोगों की जान चली गई थी. जबकि 1100 लोग जख्मी हुए थे. इस हादसे को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र पर निशाना साध रही है.

ओडिशा के कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, बीते दिनों में ऐसी रेल दुर्घटना कभी नहीं हुई, सैकड़ों लोगों की जान चली गई और हजार से ज्यादा लोग घायल हैं. इस घटना ने सभी को दुख पहुंचाया है. इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया था कि दुर्घटना के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट कैंसिल कर दिए हैं. उन्हें लगता है कि ट्रेन में सफर सुरक्षित नहीं है.

IRCTC ने सामने रखे आंकड़े
कांग्रेस ने भक्त चरण दास की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो भी शेयर किया था. अब IRCTC ने भक्त चरण दास के दावे को गलत बताया है. IRCTC ने कहा, यह वास्तव में गलत है. कैंसिलेशन नहीं बढ़ा है. इसके विपरीत, 01 जून को कैंसिलेशन 7.7 लाख से घटकर 03 जून को 7.5 लाख हो गया.

कैसे हुआ था हादसा?
बालासोर में बहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार को ये हादसा हुआ था. यहां चेन्नई से हावड़ा जा रही 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी. इसके बाद कोरोमंडल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे. ये डिब्बे पास वाली लाइन से गुजर रही यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गए थे. इस हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 1100 लोग जख्मी हुए थे. अभी 100 से ज्यादा शवों की पहचान नहीं हो पाई है.

क्या है IRCTC?
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी है. इसे रेल मंत्रालय द्वारा ही स्थापित किया गया है. IRCTC की वेबसाइट के जरिए रेल में यात्रा करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता है. इतना ही नहीं यात्रा के दौरान खाने का ऑर्डर भी कर सकते हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...