भोपाल।
बीएचईएल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर्यावरण सरंक्षण के प्रति कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को पुन: जागृत करने हेतु प्लास्टिक प्रदूषण को दूर करें। थीम के साथ पूरे कारखाने में पर्यावरण जागरूकता माह मनाया जा रहा है । इस दौरान पूरे माह विविध कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी । इसके साथ ही चिन्हित स्थानों पर पौधरोपण भी किया जाएगा ।
कारखाना सिविल तथा एचएसई विभाग के तत्वावधान में आज एक कार्यक्रम में सांस्कृतिक भवन के पास स्थित प्रांगण में कर्मचारियों, अधिकारियों तथा ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया । इस अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक सभी महाप्रबंधकगण, हीरालाल भारानी, अपर महाप्रबंधक विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे ।
पर्यावरण सुरक्षा के आह्वान के साथ अन्य कर्मचारियों को जागृत करने एवं पर्यावरण सरंक्षण की भावना को प्रत्येक स्तर आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने और अधिक प्रभावी बनाने हेतु बीएचईएल भोपाल के सभी विनिर्माण ब्लॉकों में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने सायरन की आवाज के साथ अपने-अपने कार्यस्थल पर पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा ली ।
