16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबालासोर, : रेल हादसे के वक्त क्रॉसिंग पर चल रहा था मरम्मत...

बालासोर, : रेल हादसे के वक्त क्रॉसिंग पर चल रहा था मरम्मत का काम… चश्मदीद का दावा

Published on

बालासोर,

ओडिशा के रेल हादसे ने पूरे देश को चौंका दिया है. इस हादसे में 288 लोगों की जान चली गई और करीब 1100 यात्री घायल हुए. ऐसे में सभी लोग बस इस भीषण रेल एक्सीडेंट की वजह जानना चाहते हैं. हादसे को लेकर कई थ्योरी सामने आई हैं. ऐसे में एक चश्मदीद ने भी चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, बालासोर में जिस जगह ये हादसा हुआ है, उस दुर्घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी पर रहने वाले एक मेडिकल के मालिक सौभाग्य रंजन सारंगी (25) ने कहा कि दुर्घटना के समय रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम चल रहा था. ट्रैक पर कम से कम 10-15 गेटमैन थे.

पिछले दो महीने से हो रहा था कंस्ट्रक्शन
25 वर्षीय युवक ने यह भी कहा कि पिछले दो महीने से काम चल रहा था. उसने बताया कि गेटमैन के कमरे में निर्माण चल रहा था. चश्मदीद के मुताबिक रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे के दिन भी काम जारी था.

पटरी के चौड़ीकरण का काम
आजतक से बातचीत के दौरान चश्मदीद दुकानदार ने बताया मैं रोज दुकान बंद करके जाता हूं तो देखता हूं कि वहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. वहां रेलवे का ही काम हो रहा है. चश्मदीद के मुताबिक पटरी के चौड़ीकरण का भी काम पिछले दो महीने से चल रहा है.

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में 2 जून को तीन ट्रेनों की टक्कर हो गई थी. बहनागा बाजार स्टेशन के पास SMVB-हावड़ा एक्सप्रेस (12864), कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर हुई थी. हादसे में 288 लोगों की मौत हुई थी. 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

कैसे हुआ इतना बड़ा रेल हादसा?
बताते चलें कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में कोलकाता के हावड़ा स्टेशन और तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चलती है. हादसे में 15 बोगियां पटरी से उतरी थीं. 7 बोगियां पूरी तरह पलट गई थीं. तीनों गाड़ियों के आपस में टकराने को लेकर रेलवे बोर्ड ने एक और बड़ी जानकारी दी थी.

बोर्ड ने ड्राइवरों के हवाले से बताया था कि सिग्नल में गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ. कोरोमंडल एक्सप्रेस के ड्राइवर ने बताया था कि उसने ग्रीन सिग्नल देखकर ही आगे का रास्ता तय किया था. वहीं, यशवंतपुर एक्सप्रेस के ड्राइवर ने हादसे से पहले अजीब-सी आवाज सुनने का दावा किया था. बता दें कि इस भयानक हादसे में कोरोमंडल ट्रेन को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...